Bemetara Crime
Surajpur Crime: कहते हैं कि शादी सात जन्मों का पवित्र बंधन होता है, लेकिन जब इस रिश्ते की मर्यादाएं टूटती हैं, तो उसका अंत अक्सर रूह कंपा देने वाला होता है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोरभंज गांव से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रेम संबंधों, बेवफाई और सनकीपन ने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि रिश्तों के विश्वास को भी तार-तार कर दिया। एक शख्स ने अपनी मामी, जिसके साथ वह लिव-इन में रह रहा था, की उसके जन्मदिन के दिन ही बेरहमी से हत्या कर दी।
इस कहानी की शुरुआत करीब 9 साल पहले हुई थी, जब पिंकी सोलंकी ने भैसामुंडा निवासी शिवदास के साथ बड़े अरमानों से शादी की थी। बेहतर भविष्य और काम की तलाश में यह दंपत्ति अंबिकापुर आ गया। उनकी एक बेटी भी हुई और जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। लेकिन इस खुशहाल परिवार में दरार तब आई, जब शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में अपने मामा के घर रहने आया। यहाँ रहते हुए हेमंत और उसकी मामी पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और धीरे-धीरे उन्होंने समाज की परवाह किए बिना रिश्तों की सीमाओं को लांघ दिया।
पिंकी ने अपने पति और मासूम बेटी को छोड़कर हेमंत के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया। दोनों साथ रहने लगे और इस रिश्ते से उन्हें एक बच्चा भी हुआ। हालांकि, जिस प्यार के लिए पिंकी ने अपना घर बसा-बसाया घर उजाड़ा था, वही उसकी मौत का कारण बनने लगा। आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और अन्य लोगों से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था। शक की बीमारी इस कदर बढ़ गई कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगे और पिछले कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे थे।
आरोपी हेमंत पिछले दो महीनों से पिंकी को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। उसने 29 जनवरी 2026 को अपने जन्मदिन के मौके पर पिंकी को सुलह करने और घूमने के बहाने मोरभंज बुलाया। दोनों ने साथ में जन्मदिन का केक काटा और शराब पी। पिंकी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स के लिए उसने सब कुछ दांव पर लगा दिया, वही उसकी अंतिम सांसों का हिसाब लिख चुका है। जश्न के बाद हेमंत उसे एक सुनसान इलाके में ले गया।
सुनसान जगह पर पहुंचते ही हेमंत ने अपना खौफनाक रूप दिखाया। उसने पिंकी के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जब उसे शक हुआ कि पिंकी की जान अभी नहीं निकली है, तो उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए चाकू से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को शव मिलने के बाद छानबीन शुरू की गई।
सूरजपुर के एडिशनल एसपी योगेश देवांगन ने बताया कि जयनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच तेज की। शक की सुई हेमंत पर गई और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग रिश्तों के इस कत्ल पर स्तब्ध हैं।
LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…
LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…
Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…
WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…
This website uses cookies.