Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार लोक नायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरुद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि के तहत 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार रूपये का आबंटन वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के भुगतान हेतु सरगुजा जिले को आबंटन सौंपा गया है।
जिला मजिस्ट्रेट सरगुजा द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि छत्तीसगढ़ लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरुद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम 2008 के तहत जिले में 13 व्यक्तियों को आबंटन के विरूद्ध भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें सदर रोड अंबिकापुर निवासी देवेश्वरी सिंह, डीसी रोड अंबिकापुर निवासी श्रीमती देवेंन्द्र कौर, देवीगंज रोड अंबिकापुर निवासी श्रीमती उमा सिंह, ग्राम सेदम के परमात्मानंद सिंह, ब्रम्ह रोड अंबिकापुर निवासी श्रीमती किरण मिश्र, लोकनायक वार्ड क्रमांक- 26 पुलिस लाईन के असित भट्टाचार्य, महामाया रोड उमा टॉकिज निवासी श्रीमती माधवी सिंह, समता निवास नमनाकला निवासी श्रीमती तारा देवी, फुन्दुरडिहारी अंबिकापुर के त्रिवेणी, चोपड़ा पारा रिंग रोड अंबिकापुर की श्रीमती मधु चौधरी, चोपड़ापारा अंबिकापुर की श्रीमती विमला चोपड़ा, शिवमंदिर के पास सत्तीपारा अंबिकापुर निवासी श्रीमती मंजू सिंह, नावापारा आजाद वार्ड अंबिकापुर के रोशनलाल अग्रवाल को प्रतिमाह राशि की स्वीकृति दी गई है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.