छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, अमर अग्रवाल की राजभवन मुलाकात से बढ़ीं मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ की सियासी तस्वीर अब और गर्मा गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को अचानक राजभवन से फोन आया, जिसके बाद वे सीधे राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे। अमर अग्रवाल राजभवन में करीब एक घंटे 15 मिनट तक रहे और मुलाकात के बाद वहीं से रवाना हो गए। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

अमर अग्रवाल का बयान और मुलाकात की पृष्ठभूमि

मीडिया से बातचीत में अमर अग्रवाल ने कहा कि यह मुलाकात 10 दिन पहले ही तय हो गई थी और इसका मंत्रिमंडल विस्तार से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी चर्चाओं और हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राज्यपाल रामेन डेका से अमर अग्रवाल की ये मुलाकात ऐसे समय हुई है जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राजभवन से मुलाकात

मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो साय कैबिनेट में दो संगठन और एक आरएसएस की पसंद के मंत्री शामिल करने की योजना बना रहे हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी और नए सदस्यों को सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मंत्रिमंडल विस्तार में संभावित समीकरण

बीजेपी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, इस मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह जिम्मेदारी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जाएगा।

साथ ही, छत्तीसगढ़ के प्रमुख संभागों बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग से एक-एक मंत्री के शामिल होने की संभावना है। यह कदम प्रदेश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए माना जा रहा है।

राजनीतिक माहौल और आगे की संभावना

छत्तीसगढ़ की सियासत में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर तेजी से हलचल बढ़ रही है। भाजपा के भीतर विभिन्न स्तरों पर इसका सकारात्मक स्वागत किया जा रहा है, क्योंकि यह संगठन की मजबूती और व्यापक जनसमर्थन के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जल्द ही आयोजित किया जा सकता है। इससे पहले संगठन को भी विस्तार देना जरूरी है ताकि सरकार को मजबूती मिले और आगामी चुनावी परिस्थितियों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके। छत्तीसगढ़ की सियासत में अमर अग्रवाल की राजभवन मुलाकात और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्यपाल से हुई बातचीत ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को हवा दे दी है। सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर नए मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में यह बदलाव निर्णायक साबित होगा।

Read More  : Liquor Scam Case : चैतन्य बघेल को रायपुर स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

7 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

9 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

9 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

9 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

9 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

9 hours ago

This website uses cookies.