Biranpur murder case: छत्तीसगढ़ के बिरनपुर हत्याकांड पर सीबीआई की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस संवेदनशील मामले को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
रविवार को मीडिया से बात करते हुए सिंह देव ने कहा, “बिरनपुर हत्याकांड को लेकर सीबीआई की चार्जशीट से यह साफ हो गया है कि भाजपा ने इस मुद्दे को केवल सांप्रदायिक रंग देकर लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम किया।” उन्होंने कहा कि भाजपा को न्याय से कोई लेना-देना नहीं था, उसका मकसद केवल राजनीतिक ध्रुवीकरण करना था।
उन्होंने यह भी कहा कि बिरनपुर गांव में दो अन्य हत्याएं भी हुई थीं, लेकिन उन मामलों पर भाजपा ने न तो कोई बयान दिया, न ही संवेदना जताई। “क्या उन परिवारों का दुख कोई मायने नहीं रखता?” – सिंह देव ने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ एक घटना को उछालकर बाकी सच्चाइयों को दबाने की कोशिश की गई।
टीएस सिंह देव ने पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की नजरबंदी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश के केंद्रीय गृहमंत्री राज्य में मौजूद हैं, उस वक्त प्रदेश के ही पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। यह ना केवल अपमानजनक है, बल्कि भाजपा की आंतरिक राजनीति की कलई खोलता है।”
सिंह देव ने पूछा कि क्या भाजपा में अब अपने ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं बचा? उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया और कहा कि अगर इसी तरह चुने हुए प्रतिनिधियों को दबाया जाएगा, तो यह पूरे राजनीतिक ढांचे के लिए नुकसानदायक है।
कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि बिरनपुर की सभी हत्याओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को बिना किसी भेदभाव के सजा दी जाए। सिंह देव ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी पक्ष को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। बिरनपुर हत्याकांड को लेकर सीबीआई की रिपोर्ट ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज कर दिया है। जहां कांग्रेस भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा अपने रुख पर कायम है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक हालात किस करवट लेते हैं।
Read More : Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग और नॉर्थ बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 38 से अधिक लोगों की मौत
Global Warming: हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है…
Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…
Banana Price Crisis: आमतौर पर रमजान का पवित्र महीना फल उत्पादक किसानों के लिए खुशहाली…
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का…
Deve Gowda Letter to Sonia: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के वरिष्ठ नेता एचडी…
IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2011 बैच के प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…
This website uses cookies.