ताज़ा खबर

Chhattisgarh train cancel : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द, बिहार, गुजरात, मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका

Chhattisgarh train cancel : रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कदम झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण के तहत चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उठाया गया है। यह कार्य 16 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, खासकर उन लोगों को जो बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और हैदराबाद की यात्रा करने वाले हैं. रेलवे के अनुसार, झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण के लिए 24 दिनों तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) कार्य होगा और 9-10 सितंबर को पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, कुछ को रूट डाइवर्ट, और कुछ को बीच में ही समाप्त किया जाएगा। इसका सीधा असर हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ेगा।

प्रभावित ट्रेनों में प्रमुख नाम हैं:

  • NSCB इतवारी-टाटा एक्सप्रेस (18109/18110): 19 से 21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर और 5 से 10 सितंबर तक रद्द।

  • चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007): 26 अगस्त से 9 सितंबर तक रद्द।

  • दरभंगा-चर्लापल्ली (17008): 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द।

  • रक्सौल-हैदराबाद (17006): 31 अगस्त को रद्द।

  • नांदेड़-संतरागाछी (12767): 8 सितंबर को और संतरागाछी-नांदेड़ (12768): 10 सितंबर को रद्द।

  • मालदाटाउन-सूरत (13425) और सूरत-मालदाटाउन (13426): 6 और 8 सितंबर को रद्द।

कुछ ट्रेनों का रूट बदला, कुछ आंशिक रूप से रद्द

कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी या वैकल्पिक रूट से चलाई जाएंगी।

  • आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): 23, 25 अगस्त, 1, 8, 9 सितंबर को दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द।

  • उत्कल एक्सप्रेस (18477-78): अब यह सम्बलपुर सिटी, ईब और कटक होकर चलेगी।

हावड़ा, पटना, CSMT और पुणे की ट्रेनों का समय बदला

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के देर से चलने की भी सूचना दी है:

  • 22844 पटना-बिलासपुर: 24 अगस्त को 3 घंटे देरी से।

  • 12262 हावड़ा-CSMT: 26 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 5 घंटे देरी से।

  • 12261 CSMT-हावड़ा: 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे देरी से।

  • 12221 पुणे-हावड़ा: 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 6 घंटे की देरी से चलेगी

कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही

रेलवे ने अब तक किसी वैकल्पिक ट्रेन या बस सेवा की घोषणा नहीं की है। इससे पूर्व-निर्धारित टिकट रखने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से नियमित अपडेट लेते रहें ताकि यात्रा योजनाओं में कोई असुविधा न हो। झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण के चलते अगस्त और सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि अगले कुछ हफ्तों तक रेल यात्रा में अनिश्चितता बनी रहेगी।

Thetarget365

Recent Posts

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

2 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

6 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

15 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

31 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

35 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

48 minutes ago

This website uses cookies.