Rajni Tai Upasne Death: राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और बुधवार (27 अगस्त 2025) को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र एवं भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने की। इस दुखद समाचार के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रजनी ताई उपासने के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के दौरान जिस धैर्य और साहस से उन्होंने संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रजनी ताई ने छत्तीसगढ़ में महिला नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी की नींव रखी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
रजनी ताई उपासने ने 1977 में जनता पार्टी से चुनाव लड़ते हुए रायपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की और राजधानी की पहली महिला विधायक बनीं। उस दौर में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी, लेकिन उन्होंने जनता का विश्वास जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
उनका राजनीतिक जीवन भारतीय जनसंघ से प्रारंभ हुआ था। आपातकाल के समय उन्होंने भूमिगत आंदोलन का नेतृत्व किया और इस दौरान उनके तीन पुत्रों को मीसा के तहत गिरफ्तार भी किया गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रखा।
उन्होंने समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किया और भाजपा महिला मोर्चा को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जन्म: 28 अप्रैल 1933, परतवाड़ा (महाराष्ट्र)
विवाह: श्री दत्तात्रेय प्रह्लाद उपासने (आकोट, महाराष्ट्र)
जगदीश उपासने: कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय
सच्चिदानंद उपासने: प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
गिरीश और हेमंत उपासने: एलआईसी में कार्यरत
उपासने परिवार 1967 में रायपुर स्थानांतरित हुआ और पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा रहा। रजनी ताई का जीवन समाज सेवा, सादगी और वैचारिक प्रतिबद्धता की मिसाल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 20 अप्रैल 2022 को रजनी ताई से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “आपने पार्टी के लिए बहुत काम किया है, और जो जिम्मेदारी आपने दी, उसका मैं पालन कर रहा हूं।” इस संवाद ने रजनी ताई के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी थी। रजनी ताई उपासने का जीवन महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समर्पण की मिसाल रहा है। उनका निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका संघर्ष, धैर्य और नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा।
Read more : Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में दर्ज हुई भारी बारिश
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.