Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास’* के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलो में सोशल मीडिया पर महिलाओ एवं बच्चों के अश्लील फोटो/वीडियो को अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की गई हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर 08 मामलों में एफआईआर दर्ज कर मामले में 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरबी द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जाती है। जिसके संबंध में सरगुजा पुलिस द्वारा एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर सायबर सेल अंबिकापुर से आरोपियों के जिस आईडी से अश्लील फोटो/विडियों अपलोड हुई हैं, उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया। आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपियों के मोबाईल एवं सिम को जप्त किया गया है।
सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियो की जांच की गई, जांच पर आरोपियों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियो का अपलोड होने की घटना का पुष्टि होना पाये जाने पर थाना कोतवाली में आरोपी शशांक गुप्ता 29 वर्ष निवासी महामाया रोड अंबिकापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/24 धारा 67(बी) आईटी एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है, थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण में आरोपी मनोज सिंह 25 वर्ष निवासी जशवंतपुर शंकरगढ़ जिला बलरामपुर वर्तमान पता चोपडापारा अंबिकापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/24 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/24 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं, थाना गांधीनगर में आरोपी प्रदीप सिंह 28 वर्ष निवासी आमगांव जयनगर जिला सूरजपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/24 धारा 67(ए), 67(बी), आई. टी. एक्ट, 14 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना मणीपुर में आरोपी आयुष मिश्रा 19 वर्ष निवासी कबीर वार्ड थाना मणीपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/24 धारा 67(ए), 67(बी), आईटी एक्ट, 14 (1) पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना सीतापुर मे आरोपी विवेक प्रकाश लकड़ा 25 वर्ष निवासी रायकेरा बगीचापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/24 धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना उदयपुर मे आरोपी संजय लकड़ा 25 वर्ष निवासी लालपुर केदमा थाना उदयपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/24 धारा 509(ख) भादवि, 67 (बी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना लुन्ड्रा में आरोपी इशरार अहमद 25 वर्ष निवासी खराकोना बीजापारा थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/24 धारा 67(बी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी प्रकरणों के आरोपियों/विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, छत्रपाल सिंह, सुधीर सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी मिंज, कौशल्या राजवाड़े, आरक्षक अनुज जायसवाल, लालदेव साय , बीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, जितेश साहू, सुयश पैकरा, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, अरविन्द उपाध्याय, शिव राजवाड़े, निरंजन बड़ा, उपेंद्र सिंह, पंकज देवांगन शामिल रहे।
Ambikapur News : सरगुजा जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Sanjiv Arora Arrest : पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब…
West Bengal politics : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…
Sisir Adhikari vision : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…
Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
This website uses cookies.