घर-घर पहुंच मतदाता पर्ची बांट रहे कलेक्टर, मतदान अवश्य करने कर रहे अपील

अंबिकापुर (thetarget365)। भारत निर्वाचन आयोग के लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु 07 मई को तृतीय चरण में मतदान होना है। मतदान से पूर्व बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है।


शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर स्वयं मतदाता पर्ची वितरण के कार्य का जायजा लेने निकले। उन्होंने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर मायापुर, बौरीपारा, नवापारा, चोपड़ापारा सहित अन्य वार्डों में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया। कलेक्टर भोस्कर ने मतदाताओं को वोट के महत्व को बताते हुए 07 मई मतदान दिवस पर मतदान केंद्र में जाकर मतदान अवश्य करने अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी मिलकर ग्राहकों को मतदान हेतु जागरुक करने कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक और सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने भी इस कार्य में सहयोग किया।

thetarget365

Recent Posts

पंजाब सरकार को बड़ा झटका: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, 100 करोड़ का GST घोटाला

पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…

2 hours ago

West Bengal politics : “बंगाल और दिल्ली के बीच…”, अभिषेक बनर्जी के इस बयान ने मचाया राजनीतिक हड़कंप

West Bengal politics  : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…

2 hours ago

Sisir Adhikari vision : बेटे के मुख्यमंत्री बनते ही भावुक हुए शिशिर अधिकारी, खोला तरक्की का बड़ा राज

Sisir Adhikari vision :  पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…

2 hours ago

Shakuntala Porte MLA : विधायक शकुंतला पोर्ते की अधिकारियों को कड़ी फटकार, कहा- जनता का श्राप गुरूर तोड़ देता है

Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…

2 hours ago

This website uses cookies.