वेटिकन सिटी@thetarget365 : वेटिकन सिटी से एक दुखद समाचार आया है. 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है. वेटिकन ने आधिकारिक तौर पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की है. पोप फ्रांसिस न केवल ईसाई धर्म के प्रमुख थे, बल्कि दुनिया भर में शांति के लिए एक प्रबल वक्ता और कर्मठ व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे. हाल ही में उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से विश्व में शोक की लहर है और दुनिया भर के नेता उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.
पोप फ्रांसिस ईस्टर रविवार के अवसर पर सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों लोगों की भीड़ के सामने कुछ समय के लिए आए थे और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पोप फ्रांसिस ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दी थीं। हालांकि पोप फ्रांसिस ने पियाजा में ईस्टर की प्रार्थना में हिस्सा नहीं लेकर इसे सेंट पीटर्स बेसिलिका के सेवानिवृत्त कार्डिनल एंजेलो कोमास्ट्री को सौंप दिया।
पोप फ्रांसिस को कुछ समय पहले को निमोनिया हो गया था। उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी लेकिन हालिया दिनों में वह इससे उबर रहे थे। रविवार ईस्टर के मौके पर भी उनकी आवाज प्रभावशाली लगी थी लेकिन सोमवार को अचानक उनकी मौत की खबर दुनिया के सामने आ गई।
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
UPI without PIN : भारत में डिजिटल क्रांति हर दिन एक नया मोड़ ले रही…
Advanced Ginger Farming : अदरक की खेती भारतीय किसानों के लिए हमेशा से एक फायदे…
This website uses cookies.