मनेन्द्रगढ़@thetarget365 : जिले में अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है और अब इन पर कार्रवाई को लेकर खनिज विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामले में खनिज अधिकारी ने अवैध ईंट भट्ठों पर त्वरित कार्रवाई से इनकार करते हुए एक महीने का समय मांग लिया है, जिससे विभाग की नीयत पर संदेह गहराता जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित अधिकांश ईंट भट्टे खनिज विभाग की शह पर कोयले की अवैध खुदाई और आपूर्ति में लिप्त हैं। आरोप है कि विभाग के कुछ अधिकारी इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे कोयले की तस्करी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीवी) क्षेत्र में खनिज अधिकारी और ईंट भट्ठा संचालकों के बीच गहरे संबंध होने की चर्चा आम है। इन अवैध गतिविधियों से जहां एक ओर शासन को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने खनिज विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही संरक्षणदाता बन जाएं, तो न्याय और व्यवस्था की उम्मीद किससे किया जाए
Suicide in Bhilai : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक ही दिन में आत्महत्या की…
Monty Desai : कनाडा क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को सुधारने और टीम…
ED 70th Foundation Day : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने 70वें स्थापना दिवस के अवसर…
Iran Government Conflict : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और अमेरिका के साथ बढ़ती…
ICC Test Rankings : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 1 मई 2026 को अपनी ताजा…
Anil Ambani Loan Dispute : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी एक बार फिर कानूनी…
This website uses cookies.