छत्तीसगढ़

Balrampur : बलरामपुर में मिट्टी खदान हादसा, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल

Balrampur: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के पास शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना हुई। घर की पुताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गईं दो महिलाएं अचानक खदान धंसने से मिट्टी में दब गईं, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

सुरंगनुमा गड्ढे में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह खदान ग्राम ककनेसा में स्थित है, जहां आसपास के ग्रामीण घरेलू उपयोग, खासकर घर की दीवारों की पुताई के लिए मिट्टी निकालने आते हैं। शुक्रवार की सुबह ग्राम गुरमुट्टी निवासी सविता बाई (35 वर्ष) अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ इसी खदान में पहुंची थीं।

बताया जाता है कि महिलाएं सुरंगनुमा गड्ढा बनाकर अंदर घुसकर मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया और मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा सीधे उन पर आ गिरा। देखते ही देखते दोनों महिलाएं मिट्टी के ढेर के नीचे दब गईं।

ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत से निकाला बाहर

हादसे के बाद अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला का आधा शरीर मिट्टी से बाहर था, जिसे तत्काल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन सविता बाई पूरी तरह मिट्टी में दबी हुई थीं।

ग्रामीणों ने कुदाल और फावड़े की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सविता बाई को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दम घुटने से उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच शुरू, सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रामीण तत्काल मृत और घायल महिला को लेकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सविता बाई को मृत घोषित कर दिया और घायल महिला का इलाज जारी है। वाड्रफनगर के एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खदान पूरी तरह असुरक्षित है और बिना किसी सुरक्षा मानकों के ग्रामीण यहां मिट्टी निकालने आते हैं। यह दुर्घटना ग्रामीण अंचल में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Read More: Hariom Valmiki Case: दलित अत्याचार पर भड़के राहुल गांधी, हरिओम के परिवार से मिलकर बांटा दर्द!

Thetarget365

Recent Posts

Flight Passenger Safety : हवा में मंडरा रहा मौत का साया, देश की आधी कमर्शियल फ्लाइट्स में मिलीं गंभीर तकनीकी खराबियां

Flight Passenger Safety : भारतीय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) की सुरक्षा को लेकर एक संसदीय…

20 minutes ago

Ambikapur deer death: कुत्तों के हमले से अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त, पूरे प्रदेश में लागू होंगे नए नियम

Ambikapur deer death: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित संजय वन वाटिका से एक हृदयविदारक घटना…

39 minutes ago

Girodhpuri Dham fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम के पास मची तबाही, भीषण आग में 10 दुकानें जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

Girodhpuri Dham fire :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित सतनामी समाज के सबसे बड़े…

49 minutes ago

This website uses cookies.