Shubhamshu Shukla: भारत के गगनयान मिशन से अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “शुभांशु शुक्ला स्कॉलरशिप योजना” की शुरुआत की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवा अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा: सीएम योगी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “चार दशक बाद भारत के किसी अपने सदस्य को अंतरिक्ष में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि वह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मा और पला-बढ़ा है।” सीएम योगी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि से भारत की अंतरिक्ष ताकत को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है, और अब भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हो चुका है जो स्वदेशी अंतरिक्ष मिशन संचालित कर सकते हैं। यूपी में शुरू होगी अंतरिक्ष शिक्षा की नई क्रांति मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब उत्तर प्रदेश में स्पेस टेक्नोलॉजी से संबंधित पाठ्यक्रम, डिग्री, डिप्लोमा, और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। “तीन-चार साल पहले यूपी में स्पेस टेक्नोलॉजी पर कोई भी कोर्स उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब हम बदलाव की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं,”। शुभांशु शुक्ला बोले – “लखनऊ ने दिल छू लिया” समारोह में शुभांशु शुक्ला ने मुस्कराते हुए कहा:“जब से लखनऊ आया हूं, अब तक 2000 से ज्यादा सेल्फी ली हैं। सच में ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ का असली मतलब आज समझ आया।” उन्होंने बताया कि दिल्ली से लखनऊ तक जिस तरह का उत्साह देखा गया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने इसरो, भारत सरकार और प्रदेश सरकार का आभार जताया। इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने दी बधाई कार्यक्रम में मौजूद ISRO अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने शुभांशु शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा “गगनयान के चारों अंतरिक्ष यात्रियों में से एक को ही यह मौका मिला, और वह थे शुभांशु शुक्ला। उन्होंने न सिर्फ उड़ान भरी बल्कि मिशन को सफल बनाकर लौटे। मैं उन्हें इस महान उपलब्धि के लिए दिल से बधाई देता हूं।” गगनयान मिशन के साथ लौटे शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि ने न केवल उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि राज्य के युवाओं को स्पेस साइंस में करियर बनाने की नई प्रेरणा दी है।”शुभांशु शुक्ला स्कॉलरशिप योजना” और नए कोर्सेस की शुरुआत से यूपी अब अंतरिक्ष शिक्षा के नए युग में कदम रख चुका है। Read More : Raipur Municipal Order : रायपुर में 26-27 अगस्त को मीट बिक्री पर रोक, गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व पर नगर निगम का सख्त आदेश














