अंतरराष्ट्रीय

Rob Jetten PM: नीदरलैंड्स में गठबंधन की राह मुश्किल, समलैंगिक नेता रॉब जेटन बन सकते हैं प्रधानमंत्री

Rob Jetten PM: नीदरलैंड्स के अगले प्रधानमंत्री रॉब जेटन बन सकते हैं। सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी ‘डेमोक्रेट्स 66’ (D66) के नेता जेटन के लिए एग्जिट पोल्स ने उम्मीद जगाई है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, उनकी पार्टी को करीब 30 सीटें मिल सकती हैं, जो कट्टर दक्षिणपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स की पार्टी ‘फॉर फ्रीडम’ (PVV) के बराबर है।

अगर यह आंकड़ा वास्तविक चुनाव परिणामों में बदलता है, तो 38 वर्षीय जेटन नीदरलैंड्स के सबसे युवा और पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री बनेंगे। जेटन की अगले साल अपने मंगेतर निकोलस कीनन से शादी होने वाली है। कीनन अर्जेंटीना की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं।

गीर्ट वाइल्डर्स को बड़ा झटका

गीर्ट वाइल्डर्स ने चुनावी अभियान मुस्लिम अप्रवासियों, समलैंगिकों और जलवायु नीतियों के विरोध में चलाया था। 2022 में नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान का समर्थन भी उन्होंने खुलकर किया था। लेकिन जेटन के मजबूत प्रदर्शन और पॉजिटिव कैंपेनिंग ने उनके लिए चुनौती खड़ी कर दी है।विशेषज्ञ मानते हैं कि जेटन की लोकप्रियता युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उनके पक्ष में रही। साल 2021 में जेटन और एक साथी डच राजनेता का टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी मस्ती और डांस दिखाए गए थे। इस वीडियो ने उन्हें युवाओं के बीच फेमस कर दिया।

जेटन और निकोलस कीनन की कहानी

टिकटॉक वायरल होने के बाद जेटन की मुलाकात हॉकी खिलाड़ी निकोलस कीनन से हुई। कीनन अर्जेंटीना की नेशनल टीम के अलावा यूरोपीय लीग में भी खेलते हैं। दोनों की सगाई नवंबर 2024 में हुई। जेटन ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि एक वायरल वीडियो उनके जीवन में इतनी बड़ी बदलाव ला देगा।

पॉजिटिव कैंपेनिंग और बड़े वादे

जेटन ने अपने चुनावी अभियान में पॉजिटिव मैसेजिंग पर जोर दिया। उनका इलेक्शन स्लोगन ‘Yes, we can’ युवाओं और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। जेटन ने आवास संकट, हेल्थकेयर, माइग्रेशन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर फोकस किया।आवास संकट से निपटने के लिए उन्होंने 10 नए शहर बनाने, हर साल 2 अरब यूरो खर्च करने और 1 लाख घर बनाने का वादा किया। जेटन ने कहा, “हमने दिखा दिया कि पॉपुलिस्ट और एक्सट्रीम-राइट को हराना संभव है। लाखों डच लोगों ने नेगेटिव पॉलिटिक्स को नकारा और आगे बढ़ने का रास्ता चुना।”

राजनीतिक करियर और अनुभव

रॉब जेटन का जन्म 1987 में हुआ। उन्होंने 2017 में सांसद के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2022 से 2024 तक वे जलवायु और ऊर्जा मंत्री रहे, और जनवरी से जुलाई 2024 तक डिप्टी पीएम भी रहे।पहले उन्हें ‘रोबोट जेटन’ कहा जाता था क्योंकि वे कैमरे के सामने थोड़े अटकते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी इमेज बदलकर जनता के साथ कनेक्ट किया। 2023 के पिछले चुनाव में D66 को केवल 9 सीटें मिली थीं, लेकिन जेटन ने पार्टी को नए सिरे से संगठित किया।

गठबंधन और आगे की योजना

जेटन ने वाइल्डर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने डच पहचान को हाईजैक करने की कोशिश की। अब गठबंधन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जेटन ने कहा कि वे एक मजबूत और स्थिर गठबंधन बनाएंगे, जिसमें सेंटर-लेफ्ट और राइट विंग पार्टियां शामिल होंगी।

उन्होंने समर्थकों से कहा, “हम बड़े सपने देखेंगे और बड़े कदम उठाएंगे। नीदरलैंड्स फिर से आगे बढ़ेगा।” वहीं वाइल्डर्स ने कहा कि वे D66 को पीएम बनने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे, हालांकि ज्यादातर पार्टियां PVV के साथ गठबंधन करने से इनकार कर चुकी हैं।

Read More: Phoebe Litchfield Century: भारत के खिलाफ तूफानी शतक! Phoebe Litchfield बनी टीम इंडिया का ‘काल’

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

3 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

3 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

5 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

5 hours ago

This website uses cookies.