Gopal Verma initiative: कवर्धा सब्जी बाजार में यातायात सुधार की दिशा में कलेक्टर गोपाल वर्मा की बड़ी पहल

Gopal Verma initiative: कवर्धा शहर के मुख्य सब्जी बाजार में बढ़ती अव्यवस्था और यातायात जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सोमवार देर शाम नवीन बाजार एवं मुख्य सब्जी बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में फैले अतिक्रमण, ठेले-गुमटी की स्थिति और यातायात बाधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, एसडीएम चेतन साहू, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ads

सब्जी बाजार में तीन लेयर तक लगे ठेले

निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कई स्थानों पर सड़कों पर दो से तीन लेयर में ठेले लगे हुए हैं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर कलेक्टर वर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि, “बाजार और शहर आपका है, जब यातायात सुगम होगा और बाजार व्यवस्थित रहेगा, तभी इसकी रौनक बनी रहेगी।” उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे ठेला-गुमटी को सड़क पर लगाने से बचें।

Adst

व्यापारियों से सीधी बातचीत

कलेक्टर ने बाजार में मौजूद छोटे व्यापारियों और ठेला संचालकों से सीधी बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी का व्यापार बंद नहीं करना चाहता, लेकिन बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

प्रशासन को दिए गए सख्त निर्देश

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम को निर्देशित किया कि वे व्यापारियों को लगातार समझाइश दें और अतिक्रमण की स्थिति में इस सप्ताह से जब्ती की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात और बाजार व्यवस्था को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।सब्जी बाजार के दबाव को कम करने के लिए कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देश दिया है कि वर्तमान में बाजार परिसर के भीतर जो खाली स्थान उपलब्ध है, वहां व्यवस्थित रूप से व्यापारियों को बैठाया जाए। इससे न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि बाजार भी व्यवस्थित दिखेगा।

मांस बाजार होगा शहर से बाहर स्थानांतरित

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत कलेक्टर ने जानकारी दी कि नवीन बाजार में स्थित चिकन, मटन और मछली बाजार को शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे बाजार की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Adst

कवर्धा प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे ये कदम न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे, बल्कि बाजार की सुव्यवस्था को भी सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा की यह पहल स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों के हित में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Read More: Bihar Election 2025: बिहार इस बार मनाएगा चार दिवाली! अररिया में अमित शाह ने बताई बड़ी वजह

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.