अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे प्रशासनिक अमले के साथ जिले के लखनपुर विकास खंड के पटकुरा के पहुंचविहीन ग्राम घटोंन पहुंचे। 2 दिनों पूर्व ही ग्राम घटोंन के ग्रामीणों ने शव को कंधे पर ढोकर 08 किलोमीटर गांव तक लेकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रसव हेतु महिलाओं को कुन्नी जाना पड़ता है, कलेक्टर भोसकर ने मितानीन की नियुक्ति हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में फ्लोर टाइल्स लगाने निर्देशित किया गया। उन्होंने ग्राम में ही बच्चों के टीकाकरण के लिए भी निर्देशित किया।
उबड़-खाबड़ रास्तों पर कलेक्टर हुए चोटिल
नदी पार कर उबड़-खाबड रास्तों से होकर पैदल गुजरने के दौरान सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के दोनों पैरों में चोटें आईं। मौके पर भी तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनका उपचार किया गया।
विदित हो कि ग्राम घटोंन निवासी इसपाल तिग्गा 18 वर्ष की मौत उपचार के दौरान अंबिकापुर मिशन अस्पताल में हो गई थी। शव वाहन से इसपाल के शव को ग्राम पटकुरा तक लाया गया, बाद इसके पटकुरा से ग्रामीणों ने कांधे पर बांस के सहारे उबड खाबड़ रास्ते से पैदल 8 किमी सफर कर गांव पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसी दौरान ग्रामीण युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र का तीसरा…
Naxal-Free India: लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…
WI-W vs AUS-W: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…
Vizag Shraddha-Style Murder: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…
This website uses cookies.