Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 नगर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो मैच खेला गया। मैच में सरगुजा पुलिस विजयी रही और सरगुजा एकेडमी विरुद्ध JFC कुन्नी के मध्य 1-1 गोल से मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
प्रथम मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध सूरज क्लब तालपारा के मध्य खेला गया। फर्स्ट हाफ में सरगुजा पुलिस ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला गोल चंदू, दूसरा गोल संजू तथा तीसरा गोल घनश्याम के द्वारा किया गया। इस तरह फर्स्ट हाफ तक 3-0 से सरगुजा पुलिस ने बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ में तालपारा की टीम ने अंतिम क्षणों तक गोल करने काफी प्रयास किया लेकिन गोल करने में सफलता नही मिली और 3-0 के स्कोर पर मैच समाप्त हुआ।
आज के मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की, ललित किशोर, विलसन कुजूर, सीमा तिर्की, मैच कमिश्नर राम बहादुर लांबा, आनन्दधर दीवान, अखिलानंद, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, मंगल, अमित पांडेय एवं कॉमेंटेटर धनंजय सिंह थे।
कल का मैच
बुधवार को इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा विरुद्ध JFC कुन्नी के मध्य खेला जाएगा तथा दूसरा मैच सूरज क्लब तालपारा विरुद् न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा के मध्य खेला जाएगा।
Rajnandgaon Fraud : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…
Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…
Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…
IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में उस…
New UP DGP 2026 : उत्तर प्रदेश को करीब चार साल के लंबे अंतराल के…
This website uses cookies.