कोरबा @thetarget365 कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत NH-130 के पुटा घाट पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे पेट्रोल टैंकर और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पिकअप सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार, पिकअप वाहन क्र. UP 61 BT 4748 सासाराम, बिहार से महाराष्ट्र चप्पल बेचने जा रहा था। वहीं पेट्रोल लोड टैंकर क्र. CG 15 AC 0743 बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। पुटा घाट पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हुई, जिससे पिकअप चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंतू राम मरकाम, आरक्षक देवेन्द्र पैकरा, महिपाल सिंह और सरजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उदयपुर से आई एंबुलेंस द्वारा सीएचसी उदयपुर ले जाया गया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Jaishankar Araghchi Talks: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर ईरानी…
Parliament Weekend Working: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग इन दिनों काफी गहमागहमी के…
Abrar Ahmed Controversy: काव्या मारन की मिल्कियत वाली टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा 'द हंड्रेड' लीग…
Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के तनाव…
Sanjay Raut Attack: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने गैस सिलेंडर…
Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार…
This website uses cookies.