Thetarget365

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

बलरामपुर @therarget365 प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर ने रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना उपरांत अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि बलरामपुर जिला मुख्यालय में पुलिस हिरासत हुई मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। इसकी सतही जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में हत्या और बलात्कार के मामले जिस तरह से बढ़े हैं, कानून और व्यवस्था सरकार की नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। बलौदाबाजार जिले में कबीरपंथ आश्रम में हुई घटना प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की गुरु चंद मंडल के परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए। उन्होंने कहा कि हिरासत में हुई मौत पर कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। इन प्रश्नों का जवाब पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। कांग्रेस ही नहीं प्रदेश के आम लोग भी हिरासत में हुई इस मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। डॉ दिनेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है आम जनजीवन परेशान है।

सभा को समर बहादुर सिंह, कृपा शंकर व अन्य ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में अशोक सिंह राजू, जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज, पूर्णिमा कच्छप, सुबासो, दिनेश कुजूर, हबीबुल्लाह, जीत गुप्ता, सुनील भगत, अर्जुन यादव, व्यास मुनि यादव, राजा साहू, अमानत खान, अजय नारायण गुप्ता, वसीम खान, राजा साहू व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

Liver Health Tips : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, नजरअंदाज न करें ये 5 साइलेंट लक्षण

Liver Health Tips  : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…

4 hours ago

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 32 मिनट, जानें सटीक शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026:  अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…

6 hours ago

IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप पर क्लासेन का कब्जा, पर्पल कैप रेस में कंबोज निकले आगे

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…

6 hours ago

Akshaya Tritiya: 100 साल बाद ‘अक्षय योग’ का महासंयोग, आज सोना खरीदने का ये है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त!

Akshaya Tritiya:  वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…

6 hours ago

Miss India 2026: गोवा की साध्वी सेल के सिर सजा ताज, विनीत जैन ने बताया क्या है असली सफलता!

Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…

7 hours ago

Chanakya Niti: सफलता कदम चूमेगी! आज ही अपने जीवन में उतारें आचार्य चाणक्य के ये अनमोल विचार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…

7 hours ago

This website uses cookies.