अंबिकापुर @thetarget365 बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत एवं कबीरपंथ के धर्मगुरु वंशाचार्य उदितमन नाम साहेब पर हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
हाल ही में बलरामपुर पुलिस थाना में पुलिस अभिरक्षा में गुरुचरण मंडल नामक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनो ने पुलिस प्रताडना से उसकी मौत का आरोप लगाया है।
बलौदाबाजार में सतनामी समाज के पवित्र स्थल को खंडित करने के बाद कबीरपंथी समाज के धर्मगुरु वंशाचार्य उदितमन नाम साहेब व उनके आश्रम पर शुक्रवार को उपद्रवियों ने आतिशबाजी से हमला करने के साथ ही पथराव भी किया, जो सामाजिक सौहार्द्र को बिगाडने की कारवाई है। इन सभी घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने धरना प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते हुए अंबिकापुर महापौर डा. अजय तिर्की ने कहा कि बलरामपुर की घटना ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्हालने वाले पुलिस विभाग के प्रति समाज को भयक्रॉंत किया है। मौजूदा पुलिस व्यवस्था के प्रति समाज के विश्वास को बहाल करने के लिये आवश्यक है कि पुलिस प्रताडना में शामिल पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के साथ ही मामले की माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से न्यायायिक जांच भी कराई जाये।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि 2023 के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश पर एक अकुशल, अनुभवहीन और कठपुतली सरकार थोप दिया है। इस सरकार के आने के बाद प्रदेश में गुण्डातंत्र सक्रिय हो गया है। कवर्धा के बाद बलरामपुर की घटना बतलाती है कि पुलिस भी इस गुण्डातंत्र संस्कृति से अछूती नहीं रही है। सभा को निगम सभापति अजय अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन में विनय शर्मा, मो इस्लाम, हेमंत तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, इरफान सिद्धकी, विरेन्द्र त्रिपाठी, विवेक सिंह, प्रमोद चौधरी, मो. हसन, लोकेश पासवान, कलीम अंसारी, मो. बाबर, मो. काजू खान, विरेन्द्र पाठक, अविनाश कुमार, रशीद पेंटर, अमितेज सिंह, गीता रजक, चंचला सांडिल्य, उर्मीला कुशवाहा, संगीता मिंज, अनुराधा सिंह, हमीदा बानो, केदार यादव, परवेज आलम गांधी, हर्ष वर्धन सिंह, संजय सोनी, वसीम अंसारी, अलि सोहेल, हरीशचंद्र पैकरा, बुन्देला राम, विक्रम कुमार, राजेश दुबे, बरना, विजय किशोर उपाध्याय, बालकॅुंवर, दीपक आदि उपस्थित थे।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.