छत्तीसगढ़

अफीम की खेती और बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का सांकेतिक घेराव

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अंबिकापुर में भाजपा कार्यालय का सांकेतिक घेराव किया। जिला प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली निकालते हुए राजीव भवन से भाजपा कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती और सूखे नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। दुर्ग जिले के समोद में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद अब बलरामपुर जिले में भी दो स्थानों पर अफीम की खेती पकड़ी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि बलरामपुर जिले में अफीम की खेती की जानकारी जनवरी से ही पुलिस के संज्ञान में थी, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “अफीम की खेती बंद करो” और “मुख्यमंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार सुशासन देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल बंद कर शराब दुकानें खोल रही है और अब अपने नेताओं को संरक्षण देकर अफीम की खेती को बढ़ावा दे रही है।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते असंतोष को दबाने के लिए सरकार युवाओं को शराब और सूखे नशे की गिरफ्त में धकेल रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हाल ही में पकड़े गए नशा माफियाओं के मामले में सरकार ने विधानसभा में जवाब देते समय गिरोह के सदस्यों के नाम छिपाए, जिससे स्पष्ट होता है कि नशा माफियाओं को सरकारी संरक्षण प्राप्त है।

इस दौरान आयोजित रैली और प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, अरविंद सिंह, मोहम्मद इस्लाम, इरफान सिद्दीकी, कृपाशंकर गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी, बलराम यादव, अटल यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, सरोज साहू, प्रशांत सिंह चीकू, ओमप्रकाश सिंह, लोकेश पासवान, जमील खान, आलोक सिंह, जीवन यादव, गुरुप्रीत सिद्धू, विकल झा, चंद्रप्रकाश सिंह, सतीश बारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

4 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

5 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

5 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

5 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

6 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

6 hours ago

This website uses cookies.