Thetarget365

अंबिकापुर में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में की जा रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान BEO कार्यालय के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर तनातनी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि पुलिस के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अंबिकापुर शहर, ग्रामीण और दरिमा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे, जैसे कि 57 हजार पदों की भरपाई और बंद स्कूलों को खोलने की बात, वे अब पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं।

सरकार ने युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने और 45000 से अधिक शिक्षक पदों को समाप्त करने की योजना बनाई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होगी। इसके साथ ही, रसोईया, भृत्य, स्वीपर और महिला समूहों जैसे कर्मचारियों का रोजगार भी खतरे में है।

जब कांग्रेस कार्यकर्ता बीईओ कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेड लगाकर रोक लिया। इसके बाद, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी बेरिकेड तोड़ते हुए कार्यालय में घुस गए। इस प्रदर्शन को देखते हुए बीईओ कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

प्रदर्शन में शहर और ग्रामीण ब्लॉक के प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें हेमन्त सिन्हा, विनय शर्मा, मो इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सोनी, सत्येंद्र तिवारी, सीमा सोनी, मधु दीक्षित, आशीष वर्मा और अन्य शामिल थे।

इसके अलावा, जिले के लखनपुर, उदयपुर, लुंड्रा, मैनपाट, सीतापुर और बतौली विकासखण्डों में भी बीईओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को अपनी युक्तियुक्तकरण नीति को तत्काल वापस लेना चाहिए, अन्यथा प्रदेश भर में और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

6 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

8 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

8 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

8 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

8 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

8 hours ago

This website uses cookies.