अंबिकापुर @thetarget365 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनू इटिएरा, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने गुरूवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन अंबिकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों का अवलोकन किया। इस दौरान महाप्रबंधक नीनू इटिएरा ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में एक अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण की सहमति दी। उन्होंने अनूपपुर से अंबिकापुर के बीच संचालित मेमू ट्रेन को पूर्व की तरह अनूपपुर से सुबह 9:30 बजे तथा अंबिकापुर से शाम 4:30 बजे संचालन कराने की संभावनाओं पर विचार करने का निर्देश दिया।
https://www.instagram.com/reel/C–cYfDCCjV/?igsh=MTN2NGtqZzQyZzIweg==
सरगुजा रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम नीनू इटिएरा से मुलाकात कर अंचल की जरूरतों से अवगत कराया। अंबिकापुर से रेणुकूट तक नई रेल लाइन निर्माण को लेकर लंबी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अंबिकापुर – रेणुकूट रेल लाइन से जुड़े सारे दस्तावेजों की फाइल भी जीएम को सौंपी। यह बताया गया कि अंबिकापुर – रेणुकूट रेल लाइन अंचल की जरूरत है। यह रेल लाइन अंचल के विकास को नया आयाम देगी। यह सुगम और व्यवहारिक है। इससे न केवल बहुसंख्यक आदिवासी समाज राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक काशी विश्वनाथ, अयोध्या और प्रयागराज से राजधानी दिल्ली तक सुलभ व त्वरित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे यहां औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी गति आएगी।
★ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में एक और प्लेटफार्म की उपलब्धता।
★ दिल्ली – निजामुद्दीन साप्ताहिक ट्रेन का सप्ताह में दो दिन संचालन तथा इसके सामान्य श्रेणी के कोच में वृद्धि।
★ अंबिकापुर -कोरबा के बीच प्रस्तावित सर्वे में लखनपुर, उदयपुर, केदमा, मतरिंगा, सियांग, चिर्रा बताती होकर सर्वेक्षण।
★ अंबिकापुर से रायपुर के लिए सुबह इंटरसिटी ट्रेन का संचालन।
★ शहडोल – नागपुर ट्रेन का अंबिकापुर से परिचालन।
★ शहडोल-अंबिकापुर ट्रेन की टाइमिंग में सुधार तथा हरद, करंजी और कटोरा में ठहराव की व्यवस्था।
★ चिरमिरी -रीवा ट्रेन का पार्सल सुविधा सहित प्रतिदिन संचालन।
★ अंबिकापुर स्टेशन में बुकिंग कार्यालय को भूतल में स्थापित किया जाए।
★ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में डोरमेट्री एवं जन आहार सुविधा की शुरुआत।
अंबिकापुर- रेणुकूट रेल लाइन का निर्माण जल्द हो इसके लिए हर संभव पहल किया जाएगा- धर्मजीत सिंह
ED 70th Foundation Day : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने 70वें स्थापना दिवस के अवसर…
Iran Government Conflict : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और अमेरिका के साथ बढ़ती…
ICC Test Rankings : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 1 मई 2026 को अपनी ताजा…
Anil Ambani Loan Dispute : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी एक बार फिर कानूनी…
FIFA World Cup 2026 : ब्राज़ीलियाई फुटबॉल के पोस्टर बॉय नेमार जूनियर एक बार फिर…
Bangladeshi Infiltration : भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल…
This website uses cookies.