खबर का असर : वेतन के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा मामले में विभाग ने शुरू की जांच

प्रतापपुर @thetarget365 सूरजपुर जिला अंतर्गत विकासखंड प्रतापपुर के गोवर्धनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए लाखों रुपए के वेतन फर्जीवाड़े की स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में thetarget365 ने 21 अगस्त को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद प्रतापपुर के बीईओ मुन्नू सिंह धुर्वे मामले को गंभीरता से लेते हुए 22 अगस्त को एबीईओ साइमन तिर्की व बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा को साथ लेकर गोवर्धनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जांच करने पहुंचे। जहां उन्होंने प्राचार्य, अतिथि शिक्षिका, शालेय समिति अध्यक्ष, विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं के बयान दर्ज किए।

इस संबंध में 21 अगस्त को thetarget365 में प्रकाशित खबर में बताया गया था कि गोवर्धनपुर उमा विद्यालय में पदस्थ एक अतिथि शिक्षिका लगभग तीन वर्षों से बच्चों को पढ़ाने विद्यालय नहीं आ रही हैं। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा फर्जी तरीके से प्रतिदिन उनकी उपस्थिति दिखाकर स्कूल शिक्षा विभाग से उनके नाम पर प्रति माह बीस से पच्चीस हजार के बीच वेतन जारी करवाया जा रहा है। जो अब तक लाखों में पहुंच चुका है। खबर प्रकाशन के बाद मामले की जांच की गई है। हालांकि जांच में पाए गए तथ्यों का अभी खुलासा नहीं किया गया है पर पूरे मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

मामले की जांच की गई है मामले में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए एक जांच प्रतिवेदन बना जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा।

मुन्नू सिंह धुर्वे
बीईओ प्रतापपुर
जिला- सूरजपुर

thetarget365

Recent Posts

Cockroach Strength : परमाणु हमले में भी नहीं मरेंगे कॉकरोच? जानिए इस जीव की बेमिसाल ताकत

Cockroach Strength : साल 2008 में आई हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'वॉल-ई' (Wall-E) में…

2 hours ago

Alka Lamba Convicted : महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा दोषी करार, कोर्ट के फैसले से मची भारी खलबली

Alka Lamba Convicted : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की…

2 hours ago

Cockroach Janta Party: सीजेआई सूर्यकान्त के बयान से बनी कॉकरोच जनता पार्टी, अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Cockroach Janta Party : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त के एक मौखिक बयान से…

2 hours ago

Padma Awards : छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित, एक लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज

Padma Awards : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों को लेकर नई…

2 hours ago

Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बीईओ दफ्तर का वीडियो वायरल, प्रशासनिक अमले में मचा भारी हड़कंप

Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने…

2 hours ago

IPL 2026 Controversy : विराट कोहली और ट्रेविस हेड हैंडशेक विवाद का पूरा सच, जानें एक्शन न होने की वजह

IPL 2026 Controversy : क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, भारत के रन-मशीन विराट…

3 hours ago

This website uses cookies.