@TheTarget365 : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना नियंत्रण केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य में कोरोना के 12 नए मरीज मिले। वहीं राहत की बात यह है कि 15 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।राज्य के सात जिलों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। इनमें से रायपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 6 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिलासपुर में 4 और दुर्ग जिले में 2 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
फिलहाल छत्तीसगढ़ में कुल 42 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इनमें से 35 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, जबकि 6 मरीज सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। एक मरीज को गंभीर हालत के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अब तक 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।कोविशील्ड और कोवैक्सीन का छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में व्यापक रूप से उपयोग किया गया है और ये नए वेरिएंट के खिलाफ भी कुछ सुरक्षा प्रदान करते प्रतीत होते हैं। केंद्र सरकार के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 19 जून 2024 तक कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ 91 लाख 67 हजार 939 डोज लगाई जा चुकी है।
वर्तमान में JN.1 वैरिएंट मुख्य रूप से भारत और विश्व में फैल रहा है, जो ओमिक्रॉन का उप-वैरिएंट है। इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने NB.1.8.1 की पहचान ‘निगरानी में रखे गए वेरिएंट’ (VUM) के रूप में की है, जो मई 2025 तक दुनिया भर में 10.7 प्रतिशत मामलों में पाया गया।स्वास्थ्य विभाग ने जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया है। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने की सिफारिश की जाती है।
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.