Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दोस्ती का रिश्ता खून से रंग गया। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर दफना दिया। नौ दिन तक यह राज दबा रहा, लेकिन आखिरकार आरोपी खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर खुर्द लोहारपारा इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के मुताबिक, 24-25 मार्च की दरमियानी रात आरोपी मिथिलेश कुजूर ने अपने दोस्त बृजलाल पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बृजलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी राजकुमारी सिंह के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही दफना दिया। मकसद था वारदात को पूरी तरह छिपाना ताकि किसी को शक न हो। करीब 9 दिनों तक यह राज दफन ही रहा और इलाके में किसी को भनक तक नहीं लगी।
इस सनसनीखेज मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की बात कबूल कर ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से डरा-सहमा था और इधर-उधर भटक रहा था। वह लोगों से कहता था कि मृतक की आत्मा उसे परेशान कर रही है और अंतिम संस्कार कराने को कह रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और तहसीलदार की मौजूदगी में घर को खुदवाया गया, जहां से शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने आरोपी की पत्नी राजकुमारी सिंह को भी जांच के दायरे में लिया है। उस पर शव को दफनाने में सहयोग करने का आरोप है। फिलहाल उससे अलग से पूछताछ की जा रही है।
Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग…
IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होते ही पंजाब किंग्स के खेमे से एक…
Trump to Address Nation: मध्य पूर्व में जारी भारी उथल-पुथल और ईरान के साथ बढ़ते…
Akhil Gogoi Story: असम की मिट्टी से उपजा एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसने गुवाहाटी के सत्ता…
Middle East War : मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसा मोड़…
Maritime Crisis 2026 : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में पिछले एक महीने से जारी भीषण…
This website uses cookies.