Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 बीती रात एक जनप्रतिनिधि के घर पर हुए हमले ने शहर की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। पार्षद के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने देर रात तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी लगते ही आईजी और एसपी भी मौके पर पहुंच गए और पार्षद को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
नगर निगम अंबिकापुर में कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के घर में रविवार रात नौ बजे दो दर्जन युवकों ने हमला कर मारपीट किया है। इस दौरान सतीश बारी को चोटें भी आई हैं। जिसके बाद उपजे विवाद के कारण देर रात रुक-रुक कर विवाद होता रहा। इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी लगते ही अंबिकापुर के कोतवाली थाना में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा।
नगर निगम के पार्षद सतीश बारी निवासी चांदनी चौक, मायापुर ने बताया कि तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक उनके घर पर हमला कर दिया। उस समय वे अपने घर के बाहर खड़े थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने घर के बाहर से दरवाजा खिड़की व वाहनों में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया। युवकों का पूरा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
इस बारे में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उसके घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे थे। जिसका उन्होंने ने विरोध किया, तभी अचानक युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है।
पार्षद के साथ मारपीट व उसके घर में हुए हमला के विरोध में सैकड़ों युवक एक राय होकर हमलावर युवकों के घर को घेर लिया। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मौके से तितर-बितर किया।
इस दौरान पुलिस के साथ ही कुछ लोग भीड़ गये जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। विवाद की स्थिति पुनः ना बने इसके लिए पुलिस ने पूरे मोहल्ला में जवान तैनात कर दिया।
कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट व हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ अंबिकापुर कोतवाली में जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पार्षद के घर में मारपीट व हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया।
वही इस घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.