Oplus_131072
जशपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दूसरों के नाम से फाइनेंस करा बाइक बेचने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को कोतबा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आरोपीगण फर्जी दस्तावेज तैयार कर बुलेट समेत अन्य महंगे बाइक को बेचते थे। पुलिस ने मामले में 10 बुलेट और स्कूटी वाहन जब्त किया है।
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि कोतबा निवासी आशीष शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 12 अगस्त को कुरियर के माध्यम से एक आरसी बुक प्राप्त हुई। जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन एवं चेचिस नंबर, इंजन नंबर आदि अंकित है। उक्त वाहन को हिंदुजा लिलैंड फायनेंस कंपनी के द्वारा फायनेंस किया गया है। जब कि उनके परिवार के सदस्य के द्वारा किसी प्रकार का इस वर्ष वाहन नहीं खरीदा गया है, न ही इसके द्वारा किसी प्रकार का मूल दस्तावेज दिया गया है। वाहन खरीदी के दौरान डाउन पेमेंट देकर फायनेंस नहीं कराया गया है। इसके द्वारा दस्तावेज की छायाप्रति को स्कूटी के डिक्की में रखा गया था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दस्तावेज को चुराकर उसका दुरूपयोग करते हुये वाहन फायनेंस कराकर ठगी करना जाॅंच में पाये जाने पर चौकी कोतबा थाना बागबहार में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
एसपी ने बताया कि सायबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण के संदेही शाहरूख खान का अंबिकापुर में मौजूद होने का पता चलने पर तत्काल उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वाहन को वसीम अकरम उर्फ चम्पा से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर एक व्यक्ति को विक्रय करना एवं अन्य कई वाहनों को दूसरे व्यक्ति को विक्रय करना बताया। उसने वाहन विक्रय से प्राप्त राशि का हिस्सा अपने पास रखना बताया। आरोपी शाहरूख खान के निशानदेही पर एक बुलेट वाहन को जप्त किया गया।
प्रकरण में वाहन जप्ती एवं अन्य आरोपी के संबंध में संपूर्ण जानकारी के लिए आरोपी शाहरूख खान को 2 दिन रिमांड पर लेकर पुलिस टीम उसे साथ में लेकर अंबिकापुर से अलग-अलग 4 व्यक्तियों से 8 नग बुलेट वाहन 1 नग स्कूटी वाहन एवं सूरजपुर से 2 व्यक्तियों से 2 नग बुलेट को जप्त कर चौकी कोतबा लाया गया है।
पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर प्रकरण के सह आरोपी वसीम खान निवासी रसुलपुर अंबिकापुर को भी गिरफ्तार कर अपराध को घटित करना स्वीकार करने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी शाहरूख खान अन्य थाने का आरोपी भी है। वही इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.