Independence Day: भारत ही नहीं, ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

Independence Day : अगला 15 अगस्त भारत के लिए बेहद खास होगा क्योंकि यह दिन हमारा 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 1947 में इसी दिन दो सौ साल के ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था और भारतीयों के संघर्ष व एकजुटता के बल पर ‘मुक्ति मंदिर’ की नींव रखी गई थी। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का प्रतीक है।

ads

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी कई देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस या राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाते हैं? दुनिया में कम से कम पाँच देश ऐसे हैं, जो इस दिन स्वतंत्र हुए या अपना राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से देश हैं:

Adst

उत्तर और दक्षिण कोरिया

15 अगस्त, 1945 को कोरियाई प्रायद्वीप पर जापानी शासन समाप्त हुआ था। इसके तीन साल बाद, 1948 में, कोरिया में स्वतंत्र सरकार की स्थापना हुई। तब से उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। यह दिन उनके लिए भी आज़ादी और नए आरंभ का प्रतीक है।

कांगो गणराज्य

फ्रांस ने 1880 में कांगो को अपने उपनिवेश के रूप में लिया था। कांगो को 15 अगस्त, 1960 को फ्रांसीसी शासन से आज़ादी मिली। तब से यह दिन कांगो के लिए स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बहरीन

बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया और इसी दिन ब्रिटिश शासन का अंत हुआ। दोनों पक्षों के बीच एक मैत्रीपूर्ण समझौते के बाद यह स्वतंत्रता मिली। आज भी बहरीन इस दिन को अपनी आज़ादी की वर्षगांठ के रूप में मनाता है।

लिकटेंस्टीन

यूरोप के सबसे छोटे और सबसे धनी देशों में से एक लिकटेंस्टीन में 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन आधिकारिक तौर पर 5 अगस्त, 1940 को घोषित किया गया था। यह दिन इस देश के लिए अपनी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है।

15 अगस्त का दिन केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि कई देशों के लिए भी आज़ादी और राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के महत्व और उन संघर्षों की याद दिलाता है जिनके कारण आज हम स्वतंत्र हैं। ऐसे कई देश हैं जिन्होंने इसी दिन आज़ादी हासिल की, जो इस तारीख को विश्व स्तर पर विशेष बनाता है।

Read More  : Sports bills passed: लोकसभा में पास हुए दो महत्वपूर्ण खेल बिल, खेल क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.