Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 देश में फिर एक बार कोविड संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं और अब इसकी आहट सरगुजा में भी सुनाई देने लगी है। लखनपुर क्षेत्र में एक 31 वर्षीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने से जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह बीते वर्षों में सरगुजा में सामने आया पहला कोविड केस है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों में भी चिंता का माहौल है।
स्वास्थ्य कर्मी पिछले 10 दिनों से सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द जैसी शिकायतों से जूझ रहे थे। लक्षणों के आधार पर आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिसमें उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेट किया गया है।
सरगुजा जिले के महामारी नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मरीज में कोई गंभीर लक्षण या सांस की तकलीफ नहीं पाई गई है, फिर भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी जरूर बरतें।
इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए लोगों की पहचान और टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही जिले में कोविड प्रोटोकॉल को दोबारा सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
पिछले कुछ सालों से सरगुजा कोविड-मुक्त रहा है, ऐसे में यह पॉजिटिव केस एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। यह न सिर्फ विभागीय स्तर पर अलर्ट बढ़ाता है, बल्कि आमजन के लिए भी मास्क, हैंड हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों की याद दिलाता है।
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.