Oplus_0
अंबिकापुर @thetarget365 जिला सूरजपुर के ग्राम कोयलारी, तहसील भैयाथान की निवासी शैल कुमारी दुबे द्वारा की गई गंभीर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए, संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने तहसीलदार संजय राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका शैल कुमारी दुबे ने दिनांक 26 मई 2025 को शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि तहसीलदार संजय राठौर द्वारा सांठगांठ कर उन्हें मृत दर्शाते हुए उनकी निजी स्वामित्व की भूमि (खसरा क्रमांक 45/3, रकबा 0.405 हे.) जिसका रिनंबरिंग में नया खसरा नंबर 344 है, जिसका अनुचित नामांतरण और विक्रय किया गया।
प्रारंभिक जांच में राठौर को अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है। फलस्वरूप, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में राठौर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी, तथा इस अवधि के लिए उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज नियत किया गया है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों…
Weather Alert: जून महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम…
LPG Price Hike: देश में आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का एक और बड़ा…
Nirjala Ekadashi 2026: सनातन धर्म और हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी की तिथि को बेहद…
Tulsi Importance: भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सिर्फ सदियों…
Daily Horoscope : 1 जून, सोमवार को मेष राशि वालों को सरकारी संस्थाओं से बड़ा…
This website uses cookies.