खेल

CPL 2025: मोहम्मद आमिर की आग उगलती गेंदबाज़ी से त्रिनबागो नाइट राइडर्स की धमाकेदार जीत

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के 14वें मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने अपनी पुरानी लय में लौटते हुए विरोधी टीम के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए आमिर ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक कर एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस को शुरुआती झटके दिए। उनकी धारदार गेंदबाज़ी के चलते शाहरुख खान की टीम ने इस सीज़न में आठ विकेट से तीसरी जीत दर्ज की।

मोहम्मद आमिर का जादू: पहले ओवर में दो विकेट

मैच की शुरुआत में आमिर ने दूसरी ही गेंद पर रहकीम कॉर्नवाल को खाता खोले बिना चलता किया। फिर पांचवीं गेंद पर इन-फॉर्म बल्लेबाज़ करीमा गोरे को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। आमिर के शुरुआती दो ओवर में सिर्फ एक रन बना और उन्होंने कुल 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था।

बारबुडा फाल्कंस की पारी लड़खड़ाई

बारबुडा फाल्कंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 146 रन बनाए। ज्वेल एंड्रयू (40 रन), इमाद वसीम (37* रन) और उसामा मीर (34 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, मगर टीम के तीन खिलाड़ी डक पर आउट हुए। त्रिनबागो की ओर से आमिर के अलावा अकील हुसैन और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट झटके। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 147 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर एलेक्स हेल्स ने 46 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि केसी कार्टी ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन ने अंत में 11 गेंदों में दो छक्कों के साथ नाबाद 23 रन जोड़कर जीत पक्की की।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

इस जीत के साथ त्रिनबागो नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बारबुडा फाल्कंस को हार के बावजूद अभी भी टॉप पर बनाए रखा गया है, लेकिन टीम को अपनी बल्लेबाज़ी में जल्द सुधार करना होगा।मोहम्मद आमिर की वापसी ने CPL 2025 में नया रोमांच भर दिया है। उनकी आग उगलती गेंदबाज़ी और त्रिनबागो नाइट राइडर्स की बैलेंस्ड परफॉर्मेंस से टीम ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। अब देखना होगा कि क्या शाहरुख की टीम इस लय को बनाए रख पाती है या नहीं।

Read More : Denmark US tensions: ग्रीनलैंड में अमेरिकी गतिविधियों पर भड़कीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री, बोलीं– बर्दाश्त नहीं करेंगे दखलअंदाजी

Thetarget365

Recent Posts

Iran-US War: भड़के ट्रंप ने NATO को कहा ‘कायर’, बोले- “ईरान बन चुका है न्यूक्लियर पावर, अब पीछे हट रहे साथी”

Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

2 hours ago

Elon Musk AI Prediction: एलन मस्क ने बताया AI का भविष्य, जानें कौन मारेगा बाजी और कौन पिछड़ेगा?

Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…

2 hours ago

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: तीसरे दिन की पूजा में न करें ये गलती, प्रसन्न होंगी माता और मिलेगा वरदान

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…

2 hours ago

Surguja ACB Action: सरगुजा में एसीबी का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू

Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…

2 hours ago

UPSC CMS 2026: मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों पर बंपर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…

3 hours ago

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 27 मार्च से आवेदन और जुलाई में एग्जाम

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…

3 hours ago

This website uses cookies.