बलरामपुर @thetarget365 जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों की उलझन और पारिवारिक तनाव ने एक युवक की जान ले ली। मामला शनिवार सुबह उस समय उजागर हुआ जब लिड़ीपोखरा तालाब में एक शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान ग्राम महुआटोली निवासी रामफेर के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक रामफेर का गांव की ही महिला परमेश्वरी तिर्की से विगत कई वर्षों से अवैध संबंध था। दोनों ही शादीशुदा थे, और जब परमेश्वरी के पति प्रमोद तिर्की को इस संबंध की जानकारी हुई तो परमेश्वरी ने रामफेर से दूरी बना ली थी। बावजूद इसके, रामफेर लगातार परमेश्वरी से संपर्क करने की कोशिश करता रहा।
30 मई की रात रामफेर एक बार फिर परमेश्वरी के घर पहुंचा, जहां उसे मिलने से इनकार कर दिया गया। गुस्से में रामफेर द्वारा दी गई धमकी से आहत परमेश्वरी और उसके पति प्रमोद ने रामफेर से बदला लेने की योजना बना ली।
अगली सुबह 31 मई को जब रामफेर शौच के लिए लिड़ीपोखरा तालाब की ओर गया, तब पति–पत्नी ने मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल रामफेर जान बचाने की कोशिश में तालाब में गिर पड़ा, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
थाना कोरंधा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की पूरी साजिश उजागर हो गई। तत्पश्चात अपराध क्रमांक 20/25 धारा 103, 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी दंपति प्रमोद तिर्की और परमेश्वरी तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Train Cancelled : यदि आप अप्रैल के महीने में रेल यात्रा की योजना बना रहे…
Dhurandhar 2 box office : भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं…
Weight Loss : मोटापा कम करने की चाहत में आजकल लोग शॉर्टकट अपना रहे हैं,…
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 30 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि…
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
This website uses cookies.