Thetarget365

Crime News : दिनदहाड़े डबल मर्डर! दो युवकों को बेरहमी से मारकर ह्त्या, परिजनों ने किया हंगामा

डेस्क@thetarget365 : शुक्रवार की सुबह यूपी के गाजीपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मलदहिया बगीचे के पास सुबह करीब 11.30 बजे हुई, जहां दो बाइकों पर सवार हमलावरों ने चिलौना कला गांव के 18 वर्षीय अमन चौहान और 20 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ धोनी को घर से बुलाकर गोली मार दी। दोनों के सिर में नजदीक से गोलियां दागी गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर ऊंचौरी बाजार की ओर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

बता दें कि गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां उन्होंने खून से लथपथ अमन और अनुराग के शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और शवों को पुलिस के कब्जे में लेने से रोकने की कोशिश की। परिजनों ने जिला अधिकारी (डीएम) को मौके पर बुलाने की मांग की और एंबुलेंस के आगे खड़े हो गए। सैदपुर और खानपुर थानों की पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके से तीन पिस्टल के खोखे बरामद हुए हैं, जो हत्यारों की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।

क्या है हत्या का रहस्य?
पुलिस के मुताबिक, अमन चौहान और अनुराग सिंह सुबह गांव में थे, तभी दो बाइकों पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन्हें अपने साथ ले जाने के बहाने बुलाया। कुछ ही देर बाद बगीचे में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने दिया बयान-
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर अनिल कुमार के नेतृत्व में खानपुर और सैदपुर थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया, प्रथम दृष्ट्या यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इस वारदात का खुलासा होगा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

2 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

2 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

3 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

3 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

3 hours ago

This website uses cookies.