छत्तीसगढ़

अंबिकापुर रेल नेटवर्क विस्तार की मांग: सरगुजा सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर @thetarget365 : सरगुजा संभाग को वृहत्तर रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से सांसद महराज ने अंबिकापुर क्षेत्र की कई लंबित रेल संबंधी मांगों को शीघ्र स्वीकृत करने आग्रह किया है।

सांसद चिंतामणि महराज ने नागरिकों के हितों को ध्यान रखते हुए पत्र के माध्यम से प्रमुख मांग की है कि ट्रेन संख्या 22407 (अंबिकापुर-दिल्ली) और 22408 (दिल्ली-अंबिकापुर) का संचालन सप्ताह में दो बार किए जाए, साथ ही इस ट्रेन का रूट मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर होते हुए दिल्ली तक करने की मांग की है। इसके अलावा, इस ट्रेन में पैंट्री कार जोड़ने, स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने और जनरल कोच प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया गया है।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 11201 और 11202 (शहडोल-नागपुर) का परिचालन अंबिकापुर से करने की मांग उठाई गई है। साथ ही, सूरजपुर और विश्रामपुर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने और उन्हें शेड से कवर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।

अंबिकापुर रेलवे विस्तार की माँग

सांसद चिंतामणि ने अंबिकापुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की महत्ता पर जोर देते हुए अंबिकापुर-रेणुकूट और अंबिकापुर-बड़वाडीह रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने इस परियोजना के लाभों को गिनाते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र को बनारस और दिल्ली से सीधा जोड़ा जा सकेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रेल नेटवर्क विस्तार से अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और जगन्नाथ पुरी जैसे धार्मिक स्थलों तक सीधी पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सरगुजा और सिंगरौली के कोयला उत्पादक क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे कोयला परिवहन में भी तेजी आएगी और यह परियोजना आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभकारी साबित होगी।

सांसद चिंतामणि महराज ने स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

6 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

6 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

7 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

7 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

7 hours ago

This website uses cookies.