Thetarget365

Crime News: भगाने में दोस्त की भूमिका, उपलब्ध कराया कार, बहन के घर बिलासपुर में रुके थे आरोपी

अंबिकापुर @thetarget365 सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर जानलेवा हमले के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी सरगुजा पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि घटना बाद दोनों आरोपी अपने माता-पिता के साथ फरार हुए हैं। उन्हें भगाने में ब्रम्ह रोड अंबिकापुर निवासी क़रीबी दोस्त और विश्वासपात्र नौशाद शमशाद मलिक की भूमिका है। उसी ने अपनी कार आरोपियों को दी है। पुलिस अब नौशाद की भी तलाश कर रही है। आरोपी बिलासपुर में अपनी बहन के घर छुपे थे।

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी वसीम फिरोज और वसीम कुरैशी, अपने माता-पिता के साथ हादसे के बाद अंबिकापुर शहर से फरार हो गए थे। अंबिकापुर से फरार होने के बाद बिलासपुर के मंगला चौक स्थित शुभम विहार कालोनी में अपनी बहन के घर पर ठहरे थे।

पढ़ें संबंधित खबर..

पुलिस टीम ने इन गतिविधियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि किया सेल्टोस कार से सभी फरार हुए हैं। यह कार आरोपी वसीम कुरैशी के क़रीबी दोस्त और विश्वासपात्र नौशाद शमशाद मलिक (निवासी ब्रह्म रोड, अंबिकापुर) की थी। इसी कार का उपयोग भागने में किया गया था।

आरोपियों को भगाने में नौशाद शमशाद मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि उसने अपनी गाड़ी उपलब्ध कराई है। वर्तमान में उसके दोनों मोबाइल फ़ोन स्विच आफ है। खरसिया नाका स्थित उसकी दुकान व घर दोनों बंद हैं। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

44 minutes ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

47 minutes ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

50 minutes ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

53 minutes ago

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से शुरू होगी यात्रा, 19 मई तक करें आवेदन, जानें नियम और रूट

Kailash Mansarovar Yatra 2026:  शिव भक्तों और आध्यात्मिक साधकों के लिए एक बड़ी और सुखद…

1 hour ago

3 Idiots Fame Millimeter: राहुल कुमार ने तुर्की की फैन से रचाई शादी, 14 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

3 Idiots Fame Millimeter:  राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' भारतीय सिनेमा…

1 hour ago

This website uses cookies.