Thetarget365

तेंदूपत्ता गोदाम निर्माण में करोड़ों का घोटाला! फर्जी बिल और वाउचर के जरिए भुगतान, दोषियों के खिलाफ FIR की मांग

अंबिकापुर@thetarget365 : तेंदूपत्ता गोदाम निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। तत्कालीन और वर्तमान वन विभाग अधिकारियों पर फर्जी बिल और वाउचर के जरिए 20 करोड़ से अधिक का गबन करने के आरोप हैं। इतने रुपए खर्च होने के बावजूद अधूरा व घटिया निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता व आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने कोतवाली में मामले की शिकायत कर संबंधित ऑफिसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सरगुजा वन विभाग द्वारा मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार बैरियर के समीप तेन्दू पत्ता रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराया गया है। पूर्व व वर्तमान डीएफओ सहित पूर्व व वर्तमान रेंजरों द्वारा कुटरचना कर शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया। एक ही तिथि में 15 से 20 लाख लेबर पेमेंट किया गया है।

इसमें भी एक ही व्यक्ति को एक तथा एक ही खाते में पेमेंट किया गया है, जो संभव नहीं है। डीके सोनी ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा शासन का करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार किया है।

क्वालिटी में भी भर्राशाही

वन विभाग द्वारा किए गए भ्रष्टाचार सुर्खियों में रहे हैं। विभाग पर पूर्व में भी कई भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। डीके सोनी का कहना है कि तेन्दू पत्ता गोदाम निर्माण के लिए 20 करोड़ से अधिक राशि बंदरबांट होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया है। छड़ व सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं लगाया गया है।

गोदाम में रखे जा रहे पीडीएस के चावल

तेंदूपत्ता रखने के लिए गोदाम का निर्माण किया गया था परंतु उसमें बिना किसी अनुमति पीडीएस का चावल रखा जा रहा है। इस बड़े घोटाले में पूर्व वन मंत्री के करीबी ठेकेदार की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। लगभग 20 करोड़ रुपए के अधिक के भ्रष्टाचार की शिकायत डीके सोनी द्वारा कोतवाली में की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

Recent Posts

Chhattisgarh Politics : भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा हमला, पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह फेंका

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

33 minutes ago

Raipur Banke Bihari : रायपुर के बांके बिहारी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Raipur Banke Bihari : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नयापारा में स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी…

39 minutes ago

Amazon Layoffs : अमेजन ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, एआई और ऑटोमेशन पर लगाया अरबों का दांव

Amazon Layoffs : वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर कर्मचारियों पर…

47 minutes ago

HMD Cheapest 5G : HMD लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और इसके धांसू फीचर्स

HMD Cheapest 5G : नोकिया (Nokia) ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी एचएमडी (HMD)…

51 minutes ago

PM Modi UAE Visit : पीएम मोदी की यूएई यात्रा, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई ऐतिहासिक समझौते

PM Modi UAE Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को…

1 hour ago

This website uses cookies.