बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
जानकारी अनुसार 08 मार्च 2022 की रात करीब 9:30 बजे वाड्राफनगर स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान के पास कुछ बदमाशों ने लूट और डकैती का प्रयास किया था। आरोपियों ने शराब दुकान के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया था और देशी पिस्टल, धारदार चाकू सहित अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था। मामले में पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 336, 307, 395, 511, 120(बी) आईपीसी 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया था।इस मामले में पहले ही दो आरोपियों, रुस्तम और सलामुद्दीन, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।
लगातार फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलरामपुर पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और 02 अप्रैल को विंढमगंज, उत्तर प्रदेश से आरोपी पुलाव उर्फ अहमद उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी राजू उर्फ सैफुल्लाह को वाड्रफनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और घटना में प्रयुक्त सीडी डॉन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
PM Modi UAE Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को…
Raipur Petrol Price : आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी…
Pati Patni Aur Woh 2 Review : बॉलीवुड सिनेमा में जब भी किसी सुपरहिट और…
Petrol Diesel Price Hike : देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…
Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…
Mumbra Murder Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…
This website uses cookies.