ताज़ा खबर

Crow FIR Bihar : बिहार में कौआ ने मांगा आवासीय प्रमाण पत्र, प्रशासन ने दर्ज की FIR

Crow FIR Bihar : बिहार के खगड़िया जिले में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए कुछ बेहद अजीबो-गरीब ऑनलाइन आवेदन सामने आए हैं। इनमें भगवान श्रीराम, माता सीता और एक कौआ के नाम से आवेदन किए गए, जिनमें आवेदकों की तस्वीरों की जगह रामायण के पात्रों और कौआ की तस्वीरें लगाई गई थीं। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत तीनों आवेदन खारिज कर दिए गए।

आवेदन में लिखा गया: ‘दुनिया खतरे में है’

इन अजीब आवेदनों में प्रमाण पत्र बनवाने का कारण भी चौंकाने वाला था—”दुनिया खतरे में है” और “दुनिया में फिर रामायण होगा”। प्रशासन ने इसे सरकारी प्रक्रिया का मजाक बताते हुए गंभीरता से लिया है और संबंधित थानों में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

भगवान राम और माता सीता के नाम पर आवेदन

पहला मामला चौथम अंचल कार्यालय से जुड़ा है। यहां ‘श्रीराम’ नाम से आवेदन आया, जिसमें पिता का नाम दशरथ, माता कौशल्या और गांव अयोध्या बताया गया। इसी तरह ‘सीता देवी’ के नाम से किए गए दूसरे आवेदन में पिता जनक, माता सुनैना और गांव भी अयोध्या दर्शाया गया है। दोनों में मोबाइल नंबर 9999999999 दर्ज है। अंचलाधिकारी रवि राज ने पुष्टि की कि ये आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कौआ बना आवेदक, मांगा प्रमाण पत्र

दूसरा मामला खगड़िया सदर अंचल कार्यालय का है, जहां एक कौआ के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया गया। इसमें कौआ के पिता का नाम ‘कौआ सिंह’ और माता का नाम ‘मैना सिंह’ दर्ज किया गया था। गांव भड़ास बताया गया और तस्वीर में एक असली कौआ की फोटो लगाई गई थी। यह आवेदन 12 दिसंबर 2024 को किया गया था।

प्रशासन ने लिया सख्त रुख, FIR और जांच शुरू

खगड़िया के सीओ अमीर हुसैन ने बताया कि कौआ वाले आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है और राजस्व अधिकारी शंभू कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह हरकत सरकारी तंत्र और व्यवस्था का मजाक उड़ाने की मंशा को दर्शाती है।

IP एड्रेस के लिए एनआईसी को भेजा पत्र

खगड़िया जिला प्रशासन ने अब इन अज्ञात आवेदकों की पहचान के लिए तकनीकी सहायता मांगी है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), दिल्ली को पत्र भेजकर इन आवेदनों के आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी गई है ताकि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पहले भी हुआ था ‘डॉग बाबू’ का मामला

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बिहार में इस तरह की हरकत हुई हो। इससे पहले ‘डॉग बाबू’ नाम के एक कुत्ते के नाम पर भी आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद संबंधित राजस्व अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी तंत्र के साथ की गई ऐसी मज़ाकिया हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More : R Sudha attack : दिल्ली में कांग्रेस सांसद आर. सुधा से चेन स्नैचिंग, महिला सांसद ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

Thetarget365

Recent Posts

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से शुरू होगी यात्रा, 19 मई तक करें आवेदन, जानें नियम और रूट

Kailash Mansarovar Yatra 2026:  शिव भक्तों और आध्यात्मिक साधकों के लिए एक बड़ी और सुखद…

3 minutes ago

3 Idiots Fame Millimeter: राहुल कुमार ने तुर्की की फैन से रचाई शादी, 14 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

3 Idiots Fame Millimeter:  राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' भारतीय सिनेमा…

9 minutes ago

IPL 2026 Orange & Purple Cap: अभिषेक शर्मा और भुवनेश्वर कुमार टॉप पर, कोहली की बड़ी छलांग

IPL 2026 Orange & Purple Cap:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने उस रोमांचक मोड़…

13 minutes ago

West Bengal Results 2026: मतगणना से पहले भाजपा की बड़ी बैठक, शुभेंदु अधिकारी ने काउंटिंग एजेंटों को दिए कड़े निर्देश

West Bengal Results 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम परिणाम आने में अब…

16 minutes ago

ED Action in CG: बिलासपुर में कारोबारी के घर से 17 किलो सोना बरामद, दुर्ग में भी ईडी की छापेमारी जारी

ED Action in CG:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब प्रदेश…

32 minutes ago

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, भीषण गर्मी के बीच ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में नौतपा से पहले ही पड़ रही भीषण गर्मी के बीच…

37 minutes ago

This website uses cookies.