गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, एक साथ हजारों दीयों से जगमगा उठा कन्हर नदी

बलरामपुर रामानुजगंज। ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी छठ घाट में शाम को आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सुभाष जायसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आरके पटेल, पार्षद अशोक जायसवाल, शैलेश गुप्ता, एसपी निगम सहित बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए। गंगा दशहरा के साथ-साथ मां गायत्री जयंती भी धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा पर उमड़ा जन सैलाब इस बात का परिचायक है कि कन्हर नदी से आप सब का गहरा लगाव एवं आस्था है। यह नदी हम सबके लिए गंगा के सदृश्य है। जिस प्रकार मां गंगा उत्तर में बहती है उसी प्रकार कन्हर भी उत्तर दिशा में बहती है। कन्हर नदी का पानी उत्तर प्रदेश में सोन नदी में मिलता है और सोन नदी से जाकर गंगा में मिलती है। जिस प्रकार नगर को साफ सुथरा रखने में आप सब नगरवासी सहभागी बनते हैं उसी प्रकार से कन्हर नदी को भी साफ सुथरा रखने में आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा आयोजन समिति के प्रमुख विकास दुबे ने कहा कि विगत डेढ़ दशकों से नगर में गंगा दशहरा का आयोजन होते आ रहा है। साल दर साल आयोजन की भव्यता नगर वासियों के सहयोग से बढ़ते जा रही है आने वाले समय में गंगा दशहरा को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष केसरी, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश जायसवाल, प्रमोद कश्यप, विजय रावत , धर्म प्रकाश केशरी, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, निशांत गुप्ता, विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का विवरण भी किया गया।

एक साथ नदी में जगमगा उठे हजारों दीये

गंगा दशहरा के आयोजन में सम्मिलित होने हजारों की संख्या में महिलाएं छठ घाट पहुंची थी। सभी महिलाओं के द्वारा पूजा-अर्चना के लिए दीया भी लाया गया था। जब आरती के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलन हुआ तो एक साथ हजारों दीयों से पूरा छठ घाट जगमगा उठा। हजारों दीयों के एक साथ जलने से अद्भुत दृश्य छठ घाट में देखने को मिला।

विधि विधान से ब्राह्मणों के समूह ने शंख ध्वनि के बीच कराया पूजा अर्चना

गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर विधि विधान से नगर पुजारी नंदू पांडे के नेतृत्व में महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे, शिव मंदिर के पुजारी श्याम कुशल पांडे, दामोदर मिश्रा, विनय पांडे सहित अन्य पुजारी के दल ने विधि विधान से शंख ध्वनि के बीच गंगा दशहरा के अवसर पर एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान पूर्ण कराया।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार लौटा, प्रैक्टिस में जड़ा गगनचुम्बी छक्का; शार्दुल ठाकुर की ली चुटकी!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन का खुमार चढ़ने लगा है और…

3 minutes ago

Pakistan Afghanistan Conflict: काबुल में खून की होली पर भारत का गुस्सा, पाकिस्तान को दुनिया में करेगा अलग-थलग?

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से आई एक हृदयविदारक खबर ने पूरी दुनिया…

16 minutes ago

Pakistan Air Strike Kabul: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला, तालिबान ने दी ‘महायुद्ध’ की चेतावनी

Pakistan Air Strike Kabul: दक्षिण एशिया में तनाव एक खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है।…

28 minutes ago

IPL 2026: चैंपियन RCB को तगड़ा झटका, जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर, क्या खतरे में है खिताब का बचाव?

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन टूर्नामेंट…

32 minutes ago

This website uses cookies.