Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के दहेजवार में ट्रिपल हत्याकांड मामले में शामिल सगे भाई मोख्तार और आरिफ को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। नर कंकाल मिलने की घटना की जांच में जुटी पुलिस ने मां, बेटी और बेटे की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरिफ को मृतिका मुस्कान का संबंध दूसरे लड़कों से होने का संदेह था, जिससे वह बेहद नाराज था। मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया था। मोख्तार और आरिफ ने दोनों की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने फरार आरिफ को महाराष्ट्र से चार दिनों पहले हिरासत में लिया था।
मोख्तार 26 सितंबर को कुसमी पहुंचा एवं उसने तीनों को बेतला नेशनल पार्क, गढ़वा घूमने जाने के लिए कहा। तीनों तैयार हो गए तो उन्हें बाइक में बैठाकर वह चांदो के रास्ते बलरामपुर पहुंचा। चांदों में चारों की मुलाकात आरिफ से भी हुई थी। आरिफ वहां से करचा नाम की जगह चला गया था। वहां से वह रात को मोख्तार के घर बलरामपुर पहुंचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी एवं चाकू बरामद किया है। कुसमी पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 140(3), 138(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें राजपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया था
बता दें कि बलरामपुर के दहेजवार के खेत में मिले तीन नर कंकालों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर 37 वर्ष, बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर 6 वर्ष के रूप में हुई थी। हत्याकांड का कारण आरिफ द्वारा कमाए गए पैसे लड़की एवं परिवार पर खर्च कर रहा था। घर में पैसे नहीं भेज रहा था। जिससे बड़ा भाई मोख्तार नाराज था, पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मोख्तार का भी झाड़फूंक के संबंध में मृतकों के घर आना-जाना था। मुस्कान की मां से मोख्तार का प्रेम संबंध बन गया था।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.