CSK IPL 2026:
CSK IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पिछला IPL सीजन निराशाजनक रहा। सीजन के दौरान ऋतुराज चोटिल हुए, जिससे टीम की कमान एमएस धोनी ने संभाली। हालांकि बदलाव के बावजूद टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ और CSK लीग स्टेज से बाहर हो गई। अंक तालिका में टीम 10वें पायदान पर रही और नेट रन रेट -0.647 रहा। इस हार के बाद फ्रेंचाइज़ी के लिए यह मौका है कि वह अपनी टीम को नई रणनीति के साथ तैयार करे।
पिछले मेगा ऑक्शन में CSK ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। IPL 2026 में मिनी ऑक्शन होने की संभावना है, इसलिए इस बार CSK अधिक खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। टीम ने पिछले सीजन आर अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया था, लेकिन अब अश्विन ने रिटायरमेंट ले लिया है। उनके रिप्लेसमेंट की तलाश अब टीम की प्राथमिकता बन गई है।
सूत्रों के अनुसार, CSK ने अश्विन के रिप्लेसमेंट के रूप में गुजरात टाइटंस के वाशिंगटन सुंदर पर नजरें टिकाई हैं। यह देखना रोचक होगा कि क्या गुजरात टीम उन्हें रिटेन करती है या नहीं। यदि नहीं, तो CSK मिनी ऑक्शन में सुंदर को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी।रवींद्र जडेजा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। खबरों के अनुसार CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड डील की संभावना है, जिसमें CSK संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है। यह कदम टीम की बल्लेबाजी और ऑलराउंडर संतुलन को मजबूत कर सकता है।
CSK कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ करने पर विचार कर रही है। इसमें न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र और डेवन कॉनवे, दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं। नेथन एलिस को टीम रिटेन करना चाहती है क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। एमएस धोनी ने भी टीम मैनेजमेंट को बताया है कि वह अगले संस्करण में खेलेंगे।CSK के पास वर्तमान में लगभग 5 लाख रुपये का पर्स है। यदि टीम बड़े खिलाड़ियों जैसे कॉनवे और रचिन को रिलीज़ करती है, तो उनका ऑक्शन पर्स लगभग 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे टीम को नए खिलाड़ियों को खरीदने में मदद मिलेगी और संतुलित टीम बनाने का मौका मिलेगा।
ऋतुराज गायकवाड़: 18 करोड़
रवींद्र जडेजा: 18 करोड़
मथीशा पथिराना: 13 करोड़
शिवम दुबे: 12 करोड़
एमएस धोनी: 4 करोड़
डेवन कॉनवे: 6.25 करोड़
राहुल त्रिपाठी: 3.40 करोड़
नेथन एलिस: 2 करोड़
आर अश्विन: 9.75 करोड़ (रिटायर)
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन संभवतः 15 दिसंबर को होगा और यह एक दिन का ऑक्शन रहेगा। CSK इस अवसर का उपयोग टीम की कमजोरी और खाली पर्स के अनुसार रणनीतिक रूप से नए खिलाड़ियों को जोड़ने में करेगी।
Read More : Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में कितनी गाड़ियां शामिल थीं? जानिए जांच में सामने आई साजिश
Gas Pipeline Expansion: भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा…
Karnataka Digital Detox Policy: कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित…
Meta Fine: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को अमेरिका के न्यू…
Israel-Iran War Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के…
RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के व्यावसायिक जगत में एक बड़ा धमाका हुआ…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले नीतीश कुमार एक बार फिर…
This website uses cookies.