रायपुर@thetarget365 : शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के बीच अब D.El.Ed पॉपुलैरिटी B.Eसे भी ज्यादा हो गई है। 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है, जब डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए बीएड से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह रुझान न केवल शिक्षण व्यवस्था में आए बदलाव को दर्शाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य की दिशा भी तय करता है।
छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से अब तक बीएड को ही शिक्षक बनने का मुख्य जरिया माना जाता रहा है। लेकिन 2024 में यह ट्रेंड पूरी तरह बदल गया। बीएड की 14,400 सीटों के लिए जहां 2.55 लाख आवेदन आए, वहीं महज 6,720 डीएलएड सीटों के लिए रिकॉर्ड 3 लाख आवेदन मिले। इससे पहले 2023 में डीएलएड के लिए करीब 1.60 लाख, और 2022 में केवल 91 हजार आवेदन ही आए थे।
यह बदलाव राज्य सरकार की भर्ती नीतियों में आए परिवर्तनों के चलते हुआ है, जिसने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की दिशा ही मोड़ दी है।
डीएलएड की मांग बढ़ने के पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि राज्य सरकार ने प्राथमिक शालाओं में सहायक शिक्षक पद के लिए B.Ed को अमान्य घोषित कर दिया है। अब सहायक शिक्षक बनने के लिए केवल डीएलएड योग्य माना जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में कई बीएड डिग्रीधारी युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर रह गए, जिससे यह संदेश गया कि बीएड करने के बावजूद अवसर नहीं मिल रहे। इसके चलते अब विद्यार्थी सीधे डीएलएड कोर्स की ओर रुख कर रहे हैं।
इसके अलावा, प्राथमिक शालाओं में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकलती हैं, और यह वही लेवल है जहाँ डीएलएड की आवश्यकता होती है। इस कारण भविष्य में भी डीएलएड की मांग लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
इस साल बीएड और डीएलएड दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी – सुबह बीएड और दोपहर में डीएलएड।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार की अवधि: 26 से 28 अप्रैल 2025
प्रवेश परीक्षा की तिथि: 22 मई 2025
परीक्षा केंद्र: सभी 33 जिलों में
परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिलों में किया जाएगा ताकि सभी अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।
कॉलेज और सीटों की स्थिति:
इस समय छत्तीसगढ़ में-
B.Ed की कुल सीटें: 14,400
D.El.Ed की कुल सीटें: 6,720
B.Ed कॉलेज: 148
D.El.Ed संस्थान: 91
यह आंकड़ा दर्शाता है कि सीमित सीटों के बावजूद डीएलएड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इन कोर्सेज में विस्तार की संभावना है।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.