छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: दंतैल हाथी के हमले से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी…

धरमजयगढ़@thetarget365 : रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आमगांव 372 कम्पार्टमेंट के जोंकपारा, धरमपुर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात एक जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय युवक भगत राम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रायगढ़ जिले के बायसी गांव का निवासी था और शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरतापाली गांव गया हुआ था।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर हाथी के पांव के निशान स्पष्ट रूप से देखे गए हैं, साथ ही मृतक के शरीर पर हाथी के दांत धंसे होने के चिन्ह भी पाए गए हैं, जिससे हमले की पुष्टि होती है।

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन विभाग द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मुआवजे को लेकर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की बढ़ती आवाजाही और हमलों से जीवन यापन करना कठिन होता जा रहा है।

Recent Posts

Unnao Rape Case : उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को…

12 seconds ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

20 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

25 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

29 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

36 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

42 minutes ago

This website uses cookies.