7th Pay Commission DA Hike : सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से 64% होने की चर्चा, समझें कितना बढ़ेगा वेतन

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी चर्चा चल रही है। मौजूदा 60% DA बढ़कर 64% होने की स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी में सीधा असर पड़ सकता है। लेकिन यह बढ़ोतरी कितनी होगी और बेसिक पे के हिसाब से कितना फायदा मिलेगा? जानिए पूरा कैलकुलेशन और संभावित असर।

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जुलाई 2026 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) आंकड़ा जारी किया गया है। इसमें 1.3 अंकों की बढ़ोतरी हुई है और सूचकांक 153.2 तक पहुंच गया है। हालांकि, जुलाई साइकिल के DA की गणना के लिए जून 2026 तक के जरूरी आंकड़े पहले ही उपलब्ध हो चुके हैं।

ads
Adst

3 से 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की चर्चा

उपलब्ध आंकड़ों और तय फॉर्मूले के आधार पर माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जुलाई 2026 के लिए DA में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अंतिम प्रतिशत कितना होगा, यह केंद्र सरकार के आधिकारिक फैसले और गणना के राउंडिंग ऑफ पर निर्भर करेगा।

Adst

सितंबर में हो सकता है DA Hike का ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा आमतौर पर सितंबर के आसपास की जाती है। हालांकि, कुछ मौकों पर सरकारी घोषणा अक्टूबर तक भी पहुंची है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, इस बार सरकार सितंबर में ही बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है।अगर सितंबर में DA बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो इसका लाभ कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मिलेगा। ऐसे में जुलाई और अगस्त के दो महीने का एरियर सितंबर की सैलरी के साथ मिलने की संभावना होगी। यानी बढ़ा हुआ DA लागू होने के साथ कर्मचारियों के खाते में पिछले दो महीनों का बकाया भी जुड़ सकता है।

जनवरी 2026 में हुई थी 2 प्रतिशत बढ़ोतरी

इससे पहले जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इसकी घोषणा अप्रैल 2026 में हुई थी। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर जुलाई 2026 के DA संशोधन पर है। बढ़ती महंगाई के बीच DA में संभावित वृद्धि से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में इजाफा हो सकता है।केंद्रीय कर्मचारियों के DA की गणना AICPI-IW के पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर की जाती है। जुलाई 2026 के संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़ों को आधार बनाया गया है। जून 2026 में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 पर रहा था। इन 12 महीनों के आंकड़ों का औसत 148.65 बताया गया है।

63.77 प्रतिशत आया DA कैलकुलेशन

तय फॉर्मूले के अनुसार उपलब्ध आंकड़ों की गणना करने पर महंगाई भत्ते की दर 63.77 प्रतिशत आती है। हालांकि, वास्तविक DA प्रतिशत तय करने में राउंडिंग ऑफ अहम भूमिका निभाएगा। अब सरकार इस आंकड़े को किस तरह राउंड करती है, इसी पर 3 प्रतिशत या 4 प्रतिशत की वास्तविक बढ़ोतरी निर्भर कर सकती है।अगर सरकार 63.77 प्रतिशत की गणना को नीचे की ओर राउंड करके 63 प्रतिशत DA तय करती है, तो मौजूदा 60 प्रतिशत के मुकाबले कर्मचारियों को 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी। वहीं, अगर इसे ऊपर की ओर राउंड कर 64 प्रतिशत किया जाता है, तो DA में सीधे 4 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा।

Adst

18 हजार बेसिक वालों को कितना फायदा?

उदाहरण के तौर पर, लेवल-1 में न्यूनतम 18,000 रुपये बेसिक पे पाने वाले केंद्रीय कर्मचारी को अगर DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलती है, तो उसे हर महीने 540 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं 4 प्रतिशत बढ़ोतरी होने पर मासिक DA में 720 रुपये का इजाफा होगा।DA में संभावित वृद्धि का असर केवल न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। जिन कर्मचारियों का बेसिक पे अधिक है, उन्हें प्रतिशत के आधार पर अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा। इसी तरह ज्यादा पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अंतिम बढ़ोतरी और भुगतान की तारीख की पुष्टि केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

Read More :  BCI Lawyers Assault Case: ‘लीगल कॉकरोच’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, कहा- हाईकोर्ट जाएं

Adst
Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst