Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 01 November 2025: आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की एकादशी यानि देवोत्थान या फिर कहें देवउठनी एकादशी के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में है, जिसके कारण आज मेष, सिंह और कन्या जैसी राशियों के लिए पूरा दिन अनुकूल तो वहीं मकर, मीन जैसी राशियों के लिए आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. आज मेष राशि को जहां करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा तो वहीं मकर राशि का अपनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जबकि मीन को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी. करियर से लेकर कारोबार तक और इष्ट-मित्र से लेकर घर-परिवार तक के कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 01 नवंबर 2025, शनिवार का पूरा राशिफल.
आज चंद्रमा की स्थिति 01 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन बहुत अच्छा गुजरेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि व्यापार में किसी अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. संतान से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके लिए आय के नए अवसर उपस्थित होंगे. अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. निवेश की योजना भी बना सकेंगे.
आज चंद्रमा की स्थिति 01 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा. कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग है. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आज आप रोमांटिक रह सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर है. किसी निवेश की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. हालांकि मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी.
आज चंद्रमा की स्थिति 01 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. शरीर में थकान और आलस्य रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी भी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च भी अधिक होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज केवल अपने काम से काम रखें.
Ambikapur News : शहर के राम मंदिर रोड स्थित बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम…
Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…
Sandalwood Farming : अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…
Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…
Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…
This website uses cookies.