अंतरराष्ट्रीय

JD Vance: उषा वेंस नहीं बदलेंगी धर्म, JD Vance ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें पूरा मामला

JD Vance : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक विश्वविद्यालय कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी उषा वेंस के धर्म और उनके अंतरधार्मिक विवाह को लेकर उठे सवालों के बाद अब उन्होंने इस पूरे विवाद पर सफाई दी है। वेंस ने स्पष्ट कहा है कि उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है और वह अब भी अपने मूल विश्वासों के साथ जुड़ी हुई हैं।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

दरअसल, बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी में आयोजित टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में एक दक्षिण एशियाई मूल की महिला ने जेडी वेंस से उनके धर्म, विवाह और आव्रजन नीतियों पर सवाल किया। महिला ने पूछा कि जब वेंस की पत्नी एक हिंदू परिवार से हैं और वे तीन बच्चों का पालन-पोषण एक अंतरधार्मिक माहौल में कर रहे हैं, तो वह अपने बच्चों में धार्मिक संतुलन कैसे बनाए रखते हैं।

वेंस का जवाब

इस पर जेडी वेंस ने कहा, “मेरी पत्नी ईसाई धर्म में पली-बढ़ी नहीं हैं। वह एक हिंदू परिवार में जन्मी हैं, लेकिन किसी विशेष धार्मिक परिवार में नहीं। जब हम मिले थे, तब हम दोनों नास्तिक थे। हमने तय किया कि बच्चों को ईसाई धर्म में पाला जाएगा।” वेंस ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी उषा अक्सर उनके साथ रविवार को चर्च जाती हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह संवाद सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वेंस की टिप्पणियों की काफी आलोचना शुरू हो गई। कई लोगों ने उन पर पत्नी के धर्म परिवर्तन की इच्छा जताने का आरोप लगाया। इसके जवाब में जेडी वेंस ने शुक्रवार को एक्स (X) पर पोस्ट कर सफाई दी।

वेंस ने लिखा, “मेरी पत्नी ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन हर अंतरधार्मिक रिश्ते की तरह, मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वह भी मेरी तरह चीज़ों को देख पाएंगी। इसके बावजूद, मैं उनसे प्यार करता रहूंगा और उनका सम्मान करता रहूंगा।”

वेंस ने आगे कहा, “उषा मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं। उन्होंने ही मुझे अपने धर्म से दोबारा जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।”

इमिग्रेशन नीति पर भी सवाल

कार्यक्रम के दौरान उसी महिला ने ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीतियों पर भी वेंस से तीखा सवाल किया। उसने कहा कि प्रवासियों ने इस देश के लिए मेहनत की है, फिर अब उन्हें ‘बहुत ज्यादा’ कहकर बाहर करने की बात क्यों की जा रही है।

इस पर वेंस ने जवाब दिया कि अमेरिका को अपने आव्रजन स्तर को सीमित करना होगा, लेकिन वैध रूप से आने वालों के योगदान का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने कहा, “हमारा कर्तव्य है कि हम अमेरिका के नागरिकों के हितों की रक्षा करें, न कि पूरी दुनिया के।”

इस पूरे विवाद के बाद जेडी वेंस ने यह साफ कर दिया है कि उनकी पत्नी उषा वेंस का हिंदू धर्म से संबंध अब भी बरकरार है, और उनका धर्म परिवर्तन करने का कोई विचार नहीं है। वहीं, वेंस ने इस बहस को “व्यक्तिगत जीवन में अनुचित हस्तक्षेप” बताते हुए कहा कि उनका परिवार इस तरह के मुद्दों को प्यार और सम्मान के साथ संभालता है।

Read More: Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल 1 नवंबर 2025: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

Thetarget365

Recent Posts

Lalan Singh in Lok Sabha: “भ्रम फैलाना बंद करे विपक्ष”, महिला आरक्षण और परिसीमन पर ललन सिंह का करारा प्रहार!

Lalan Singh in Lok Sabha: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक…

33 seconds ago

Delimitation Debate: “यह राजनीतिक नोटबंदी है”, परिसीमन पर शशि थरूर का सरकार पर सीधा और तीखा प्रहार!

Delimitation Debate:  संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संविधान 131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक…

5 minutes ago

Rahul Gandhi in Lok Sabha: “दादी से बहुत कुछ सीखा”, महिला बिल पर राहुल गांधी का ऐतिहासिक भाषण!

Rahul Gandhi in Lok Sabha: संसद के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम…

9 minutes ago

Rajya Sabha Deputy Chairman: हरिवंश नारायण सिंह की हैट्रिक, तीसरी बार निर्विरोध चुने गए उपसभापति!

Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…

3 hours ago

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार से 9 साल छोटे हैं उनके ऑन-स्क्रीन पिता, जानें कौन हैं जीशू सेनगुप्ता

Bhooth Bangla:  बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…

3 hours ago

Iran-US Tensions: ट्रंप के दावों पर ईरान का तीखा प्रहार, ‘हवाई महल’ बना परमाणु समझौता!

Iran-US Tensions:  ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…

3 hours ago

This website uses cookies.