Dantewada : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित नीलावाया गांव के तत्कालीन सरपंच और सचिव पर 18 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की राशि गबन करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद जिला पंचायत के सीईओ ने जांच के आदेश दिए। सजा के बाद एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने सरपंच और सचिव को गिरफ्तार कर लिया। घटना जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार नीलाव्या के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मंडावी ने वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में ग्राम पंचायत नीलाव्या के आधारभूत और निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती है। डीएमएफ खाते से लगभग 18 लाख 42 हजार 689 रुपए का गबन किया गया। यह धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई थी।
वहीं गबन का आरोप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयंत नाहटा तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति ने जांच कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी। विभागीय जांच में तत्कालीन सरपंच व सचिव दोषी पाए गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने गांव के सरपंच और सचिव को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Read More : Raipur Murder Case : रायपुर सूटकेस हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की कोशिश में हत्या
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.