DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत विभिन्न पदों पर कुल 1732 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान दिल्ली विकास प्राधिकरण में कई महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। DDA भर्ती 2025 – प्रमुख जानकारियां: संस्था का नाम: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) कुल पद: 1732 आवेदन प्रारंभ: 6 अक्टूबर 2025 आवेदन अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2025 परीक्षा संभावित तिथि: दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 आवेदन मोड: ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट: dda.gov.in रिक्त पदों का विवरण (Post-wise Vacancy) पद का नाम पदों की संख्या डिप्टी डायरेक्टर 7 असिस्टेंट डायरेक्टर 35 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 13 लीगल असिस्टेंट 7 प्लानिंग असिस्टेंट 23 आर्किटेक्चरल असिस्टेंट 9 प्रोग्रामर 6 जूनियर इंजीनियर (JE) 171 सेक्शनल ऑफिसर 75 नायब तहसीलदार 6 जूनियर ट्रांसलेटर 6 असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर 6 सर्वेयर 6 स्टेनोग्राफर 44 पटवारी 79 जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 199 माली 282 मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 745 महत्वपूर्ण निर्देश: विस्तृत अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी स्ट्रक्चर, आवेदन शुल्क आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे DDA की आधिकारिक वेबसाइट के “Recruitment” सेक्शन पर जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। कैसे करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं। “Recruitment” सेक्शन में जाएं और संबंधित पोस्ट के लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। आवेदन पत्र को सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें। Read More: Gemini AI Photo Ttrending: गूगल की नैनो बनाना AI ट्रेंड, अपनी फोटो से बनाएं 3D, एनीमे और फिल्म कैरेक्टर्स















