Gemini AI Photo Ttrending: इंटरनेट पर इस समय एक नया क्रिएटिव ट्रेंड वायरल हो रहा है – Google Gemini की नई इमेज तकनीक से जुड़ा “Nano Banana AI” फीचर। इसकी मदद से लोग अपनी साधारण सेल्फी को हाई-रियलिस्टिक 3D कैरेक्टर्स में बदल रहे हैं। शुरुआत में यह ट्रेंड टॉय-स्टाइल मिनिएचर अवतार के रूप में वायरल हुआ था, लेकिन अब एनीमे, फैंटेसी और फिल्मों के कैरेक्टर बनाना ट्रेंडिंग में है।

अब लोग खुद को Goku जैसे एनीमे हीरो या Spider-Man, Elsa जैसी फिल्मी दुनिया की फैंटेसी में देख रहे हैं — और वह भी बिना किसी कॉस्ट्यूम या फोटोशूट के। यह AI-ट्रेंड AI-ड्रिवन कॉस्प्ले का संकेत देता है, जहां फैंस खुद को अपनी पसंदीदा यूनिवर्स में देखने लगे हैं।

कैसे बनाएं खुद को एनीमे या फिल्म कैरेक्टर – स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
-
अपनी साफ़ फोटो अपलोड करें
-
फेस फ्रंट हो, अच्छी लाइटिंग हो।
-
जेमिनी या गूगल इमेज टूल में फोटो अपलोड करें।
-
-
सटीक प्रॉम्प्ट लिखें
-
जितना डिटेल देंगे, उतना बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा।
-
कुछ लोकप्रिय प्रॉम्प्ट्स:
Goku (Dragon Ball Z)
“इस व्यक्ति को Goku में बदलें, वही चेहरा रखें, एनीमे स्टाइल में, सुनहरे स्पाइकी बाल, मसल्स, ऑरेंज मार्शल आर्ट्स ड्रेस, नीली बेल्ट और बिजली जैसी ऊर्जा के साथ बैकग्राउंड में युद्ध का मैदान।”
Spider-Man (Marvel)
“इसे Spider-Man जैसी मूर्ति में बदलें, चेहरा आधा मास्क के अंदर दिखे, रियलिस्टिक सूट, रात के समय न्यूयॉर्क की इमारतों के बीच झूलता हुआ, बैकग्राउंड में नीयन लाइट्स और मोशन ब्लर।”
Elsa (Frozen)
“इस महिला को Elsa बनाएं, लंबी सुनहरी चोटी, नीली चमचमाती ड्रेस, बर्फ के महल में खड़ी, चारों ओर बर्फ की चमक और फ्लेक्स।”
Retro Bollywood Look
“70 के दशक की बॉलीवुड फिल्म पोस्टर में बदलें, क्लासिक कपड़े जैसे बेल बॉटम और चमकीली शर्ट या साड़ी, हाथ से पेंट किया गया पोस्टर लुक, पुराने सिनेमाघरों की बैकग्राउंड।”
बेस्ट रिज़ल्ट के लिए टिप्स:
-
प्रॉम्प्ट के अंत में जोड़ें:
“4K ultra-detailed, cinematic lighting, realistic textures”
क्यों है ये ट्रेंड खास?
-
डिजिटल क्रिएटिविटी का नया युग: अब केवल एक फोटो से कोई भी खुद को फिल्म या एनीमे दुनिया में देख सकता है।
-
सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट: इंस्टाग्राम, X (Twitter), Reels और WhatsApp DP के लिए नए अवतार।
-
AI-पावर्ड कॉस्प्ले: अब कॉस्प्ले करने के लिए न कॉस्ट्यूम चाहिए, न स्टूडियो।
नैनो बनाना AI ट्रेंड से हर कोई कुछ ही क्लिक में खुद का सिनेमाई या एनीमे वर्जन बना सकता है। यह सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि आने वाले डिजिटल ट्रेंड्स की झलक है। यदि आपने अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो गूगल जेमिनी पर जाकर अपनी फोटोज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करें और खुद को एक नई दुनिया में देखें।
Read More: IND vs PAK Asia Cup 2025: IPL और PSL टीमों ने भी किया भारत-पाकिस्तान मैच का ‘बॉयकॉट’










