Thetarget365

खेत में मिला युवक का शव, रेत माफियाओं पर हत्या का आरोप

सूरजपुर @thetarget365 जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नमदगिरी गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। गांव के एक खेत में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस मौत के पीछे रेत तस्करों का हाथ होने की आशंका जताई है और गंभीर आरोप लगाए हैं कि युवक को ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की गई है।

सुबह खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान गांव के ही ढोलाराम के रूप में हुई है। शव की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन वर्षों से बेधड़क जारी है और इससे जुड़े माफिया अब हिंसक होते जा रहे हैं।

घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

thetarget365

Recent Posts

LPG New Rules: PNG कनेक्शन वाले घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी किया नया आदेश

LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…

4 hours ago

Assam Polls 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; टिकट बंटवारे पर मचा बवाल

Assam Polls 2026:  असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…

4 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य को आजाद कराएगा अमेरिका, ट्रंप ने ईरानी सैन्य क्षमता पर किया बड़ा दावा

Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…

4 hours ago

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ा; हिंदी में पोस्ट लिखकर बताई ये वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…

7 hours ago

Middle East Crisis : राष्ट्रपति मैक्रों ने संभाली कमान, इज़रायल और लेबनान को पेरिस में सीधी बातचीत का न्योता

Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…

7 hours ago

This website uses cookies.